विजय माल्या ने किंगफिशर कैलेंडर के ज़रिये दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसे सितारों के बनने की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे इस कैलेंडर ने कई मॉडल्स को रातोंरात स्टार बना दिया।

Vijay Mallya On Kingfisher Calendar : विजय माल्या ने कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के रातोंरात स्टार बनने पर कहा: "किंगफिशर कैलेंडर में कई एक्ट्रेस थीं। इसने कई हीरोइन को कम उम्र में स्टार बना दिया। वे आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, स्टार बन चुकी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किंगफिशर एयरलाइन ब्रांड के मालिक थे विजय माल्या

विजय माल्या कई बिजनेस से जुड़े हैं, 2000 के दशक में उनके मालिकाना हक वाली किंगफिशर एयरलाइन ब्रांड ने बेहद चर्चित किंगफिशर कैलेंडर लॉन्च किया था। यह एक वार्षिक स्विमसूट कैलेंडर था, जिसे 2003 में फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर के साथ लॉन्च किया गया था।

हाल ही में पॉडकास्टर राज शमनी के साथ बातचीत में, विजय माल्या ने बताया कि कैसे दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ तक, कई एक्ट्रेसेस भी इस कैलेंडर का हिस्सा थीं। इसमें शो ऑफ होने के बाद कैसे वे रातोंरात स्टार बन गई।

विजय माल्या ने खुद को बताया स्टार मेकर ! विजय माल्या ने पॉडकास्ट में अपने किंगफिशर कैलेंडर के बारे में बात की है। माल्या ने बताया, "हमने अपने कैलेंडर के लिए सही लड़कियों को चुना, चाहे वह दीपिका पादुकोण हों या कैटरीना कैफ। हमारे पास कई कमसिन उम्र की एक्ट्रेस कैलेंडर पर थे। हमने सही टेलेंट को चुना।"

माल्या ने बताया कि इनमें से कुछ मॉडल बड़े स्टार बन गए। इसका क्रेडिट लेते हुए माल्या ने कहा कि "क्योंकि हमने सही लड़कियों को चुना था। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यह एक शानदार मार्केटिंग टूल था। इससे मुझे पर्सनली कुछ नहीं मिला। लेकिन इसने हमारे ब्रांड के लिए मैजिक कर दिया।"

किंगफिशर कैलेंडर के बारे में

कैटरीना कैफ 2003 में किंगफिशर कैलेंडर के लॉन्च एडिशन का हिस्सा थीं, वहीं दीपिका पादुकोण साल 2006 में इसका हिस्सा थीं। इस कैलेंडर के इतने चर्चे थे कि मधुर भंडारकर की 2015 की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स इसी विषय से इंस्पायर थी। इसकी कहानी कुए ऐसी मॉडलों के इर्द-गिर्द घूमती है जो फेमस होने के लिए कई जोखिमों से गुजरती हैं।