गोविंदा के सेक्रेटरी और करीबी दोस्त शशि प्रभु का निधन हो गया है। इस खबर से गोविंदा बेहद दुखी हैं और उनका रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Govinda Secretary Shashi Sinha Passes Away: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर गोविंदा के लिए पिछले कुछ दिन काफी कठिन रहे। दरअसल पहले उन्हें गोली लग गई और फिर उनके तलाक की खबरें छाने लगीं। वहीं अब उनके सेक्रेटरी और करीबी दोस्त रहे शशि प्रभु का निधन हो गया है। वहीं इससे गोविंदा का भी बुरा हाल हो गया। इसके बाद गोविंदा, शशि के घर पहुंचे। वहीं अब गोविंदा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर गोविंदा के फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शशि प्रभु को कहा जाता था गोविंदा का दाहिना हाथ

वहीं शशि प्रभु के निधन के बाद कुछ लोगों को लगने लगा था कि गोविंदा का निधन हुआ है। ऐसे में एक्टर के दूसरे सेक्रेटरी शशि सिन्हा ने गलत खबरों पर चुप्पी तोड़ी है, जिनमें उन्होंने बताया कि गोविंदा के सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन हो गया है। आपको बता दें शशि प्रभु कई सालों से गोविंदा के सेक्रेटरी का काम कर रहे थे। वहीं दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। हर अच्छे-बुरे समय में शशि गोविंदा के साथ खड़े रहे। यहां तक कि शशि प्रभु को गोविंदा का दाहिना हाथ कहा जाता था। वह गोविंदा के करियर की शुरुआत से ही उनके साथ थे। हालांकि, शशि के निधन का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

View post on Instagram

गोविंदा के करियर में रहा इस शख्स का हाथ

यहां तक कि शशि प्रभु को गोविंदा का दाहिना हाथ कहा जाता था। वह गोविंदा के करियर की शुरुआत से ही उनके साथ थे। कहा जाता है कि गोविंदा के फिल्मी करियर में शशि प्रभु का बड़ा हाथ था। वो उनकी पहली मूवी से उनके साथ बने हुए थे। हालांकि, शशि के निधन का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं गोविंदा के अपकिंग प्रोजेक्ट की बात करें, तो गोविंदा जल्द ही 'भग भाग 2' और 'पार्टनर 2' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।