कृति सेनन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'आदिपुरुष' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जमीन पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। अब कृति के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'आदिपुरुष' का मंगलवार (9 मई) को ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस इवेंट में कृति सेनन और प्रभास को फिल्म की पूरी टीम के साथ स्पॉट किया गया। हालांकि अब 'आदिपुरुष' में जानकी का किरदार निभाने वाली कृति का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इवेंट में जमीन पर बैठी दिखीं कृति

'आदिपुरुष' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के इस वीडियो में कृति को थिएटर में अपनी फिल्म का ट्रेलर देखने की जगह नहीं मिलती है। इस वजह से कृति बिना कुछ सोचे समझे तुरंत जमीन पर बैठ जाती हैं। कृति को जमीन पर बैठे देखकर लोग उन्हें चेयर पर बैठने के लिए कहने लगते हैं।

View post on Instagram

यूजर्स के रिएक्शन

अब कृति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं फैंस उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी सेलिब्रिटी होने के बावजूद कृति के अंदर बिल्कुल घमंड नहीं है। जहां एक यूजर ने लिखा, 'कृति जमीन से जुड़ी हुई हैं।' कुछ लोग कृति को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने ये सब पब्लिसिटी के लिए किया है। वहीं कुछ का कहना है कि वो जमीन में नहीं बैठ रही थीं, वो स्लिप हो गईं इस वजह से उन्हें जमीन पर बैठना पड़ गया।

16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'आदिपुरुष'

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कृति व्हाइट और गोल्डन साड़ी में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं फैंस को भी कृति का ये ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन मां सीता और सैफ अली खान रावण के रूप में नजर आएंगे। वहीं सनी सिंह लक्ष्मण का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। ये फिल्म हिंदी सहित 4 अन्य भाषाओं में 16 जून को सिनेमाघरों में 3D में रिलीज होने वाली है।

और पढ़ें…

कैसी है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ बॉन्डिंग, एक्टर ने खुद किया खुलासा