विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय संग रिश्ते और करियर के अंत पर खुलकर बात की। सलमान खान से विवाद और धमकियों का भी जिक्र किया। पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने अपने जीवन के उद्देश्य का भी खुलासा किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी संपत्ति को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कई खुलासे किए। इसके साथ ही उन्होंने ऐश्वर्या राय और अपने रिश्ते के बारे में भी बात की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विवेक ओबेरॉय ने कही यह बात

विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'अगर मुझे अपना उद्देश्य न मिला होता तो शायद मैं एक प्लास्टिक की मुस्कान वाला इंसान बन जाता। अब अगर लोग मुझे ट्रोल करते हैं, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी का उद्देश्य मिल चुका है, मुझे पता है कि मेरे लिए क्या जरूरी है। वहीं विवेक ने ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, 'शायद मैं उस समय एक अजीब आदमी बन गया होता। मैंने उस रिश्ते से बहुत कुछ सीखा और आज मैं अपने उद्देश्य की ओर पूरी तरह से केंद्रित हूं।' इसके बाद जब विवेक ने ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने उन्हें एक अच्छा इंसान बताया।

इस वजह से विवेक ओबेरॉय का करियर हुआ था खत्म

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या राय की दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। हालांकि, कुछ समय बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ऐश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय को डेट करने लगीं। इस बात से सलमान खान काफी गुस्सा हो गए थे। इसके बाद विवेक ने खुलासा किया था कि सलमान खान ने 12:30 बजे से सुबह 5 बजे तक विवेक को 41 बार फोन किया और गंदी-गंदी गाली देते रहे। यहां तक कि सलमान ने विवेक को जान से मारने की धमकी तक दे दी थी। इसके बाद ऐश्वर्या ने विवेक से दूरी बना ली। हालांकि, इन चीजों की वजह से विवेक को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। यहां तक कि उनका करियर भी चौपट हो गया।

और पढ़ें..

सनसनी सोफिया हयात की 8 सिजलिंग PIX, 50 की उम्र में भी 25 वाली लचक