आरजे महवश ( RJ Mahvash ) ने युजवेंद्र चहल  ( Yuzvendra Chahal ) के साथ डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपने पिछले रिश्ते और दर्दनाक अनुभव के बारे में भी बताया।

RJ Mahvash Relationship Status : युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच, आरजे महवश ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया है। उन्होंने अपने पर्सनल रिलेशन पर दर्द बयां किया है, महवश ने कहा कि "मेरे लिए बहुत बुरा दौर था, मैं सिर्फ़ इंजेक्शन पर थी। मुझे पैनिक अटैक आते थे और मैं एडमिट ही रहती थी" । रेडियो प्रेजेंटर ने पॉडकास्ट में कहा कि उन्हें खुद पर शक होने लगा था, उन्हें लगता था कि वो अच्छी नहीं हैं।

मंगेतर ने तीन बार धोखा दिया

रेडियो जॉकी और इंटरनेट पर्सनालिटी आरजे महवश ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस और अपने पिछले संबंध के बारे में भी खुलकर बात की है। डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म में एक बातचीत में महवश ने बताया कि 19 साल की उम्र में उनकी सगाई हो गई थी। उनके पूर्व मंगेतर ने उनके तीन साल के रिश्ते के दौरान तीन बार धोखा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महवश ने पॉडकास्ट में कहा, "मेरा बहुत बुरा दौर था, मैं केवल इंजेक्शन पर थी। मुझे पैनिक अटैक आते थे और मैं एक्सेप्ट करती हूं कि मैं बीमार ही रहती थी। "मेरे पेरेंट्स हमेशा मुझसे पूछते थे कि हुआ क्या है, क्योंकि मेरा बॉय फ्रेंड ही मंगेतर भी था, मैं अपने मां बाप को ये नहीं बता पाती थी कि जिस बंदे के लिए मैंने घरवालों से इतनी लड़ाई की थी, मैंने माता-पिता को कह दिया था कि शादी करूंगी तो उससे ही...फिर सगाई के बाद वो ऐसा निकला। मैं तो घरवालों से उसकी सच्चाई भी नहीं बता सकती थी।

किस करने पर सुनने मिला ताना

 उस समय मुझे लगा कि मैं अच्छी नहीं हूं...मुझे खुद पर शक होने लगा था, ऐसा लग रहा था कि मैं अच्छी नहीं है। वहीं मंगेतर के एक मैसेज को जो उसने अपनी किसी गर्ल फ्रेंड को किया था…उसने अपने मैसेज में लिखा था, 'तुम अच्छी किसर हो। इसके बाद मुझे लगा मैं किस भी ठीक से नहीं कर सकती हूं। शादी के लिए ही करेंगी किसी को डेट

महवश ने आगे कहा कि वह सिंगल है और कैजुअल डेटिंग में नहीं है। मैं शादी के कॉन्सेप्ट को नहीं समझती, मैं ऐसी शख्स हूंजो किसी से तभी डेट करती हूं जब मैं उससे शादी करना चाहती हूं, इसलिए मैं कैजुअल डेट पर नहीं जाती। 

चहल के साथ आईपीएल मैचों में दिख रहीं महवश

आरजे महवश इस समय आईपीएल के कई मैच में टीम इंडिया के लिए खेल चुके स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ नजर आ जाती है। सूत्रों के हवाले से ये कहा जा रहा है कि वे और चहल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में क्रिकेटर का अपनी पत्नी धनत्री वर्मा के साथ तलाक हुआ है। इसके बाद वे अब खुलकर आरजे महवश के साथ नजर आ रहे हैं।