MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • इस एक्ट्रेस ने दी भारत की सबसे कमाऊ फिल्म, 3 में से 2 मूवी रहीं ब्लॉकबस्टर, फिर इस वजह से एक्टिंग ही छोड़ दी

इस एक्ट्रेस ने दी भारत की सबसे कमाऊ फिल्म, 3 में से 2 मूवी रहीं ब्लॉकबस्टर, फिर इस वजह से एक्टिंग ही छोड़ दी

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक ऐसी एक्ट्रेस, जिसने करियर में सिर्फ तीन फ़िल्में की और उनमें से दो ब्लॉकबस्टर रहीं। यहां तक कि उसने भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में भी काम किया। हम बात कर रहे हैं जायरा वसीम की, जो अब फिल्मों से दूर हैं...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jul 09 2023, 09:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
 फिल्मों से दूर जायरा वसीम
Image Credit : Instagram

फिल्मों से दूर जायरा वसीम

तीन साल में दो ब्लॉकबस्टर फ़िल्में देने वाली और इंडिया की सबसे कमाऊ फ़िल्म 'दंगल' में नजर आईं जायरा वसीम अब फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने 19 साल की उम्र में फिल्मों से संन्यास लेकर इस्लाम की राह पकड़ ली थी।

27
 2016 में फिल्मों में आई थीं जायरा वसीम
Image Credit : Instagram

2016 में फिल्मों में आई थीं जायरा वसीम

जायरा वसीम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' से की थी, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। इस फिल्म में जायरा ने आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था।

37
'दंगल' भारत की सबसे कमाऊ फिल्म है
Image Credit : Instagram

'दंगल' भारत की सबसे कमाऊ फिल्म है

'दंगल' भारत की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म है। इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1968 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। हालांकि, इंडिया में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 387.38 करोड़ रुपए रहा था।

47
जायरा वसीम की दूसरी फिल्म भी थी ब्लॉकबस्टर
Image Credit : Instagram

जायरा वसीम की दूसरी फिल्म भी थी ब्लॉकबस्टर

जायरा वसीम की दूरी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में आमिर खान ने उनके मेंटर का रोल निभाया था, जबकि इस फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन थे। फिल्म ने दुनियाभर में 968 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

57
 जायरा वसीम की तीसरी फिल्म फ्लॉप रही
Image Credit : Instagram

जायरा वसीम की तीसरी फिल्म फ्लॉप रही

जायरा वसीम की तीसरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' है, जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की बेटी का रोल निभाया था। सोनाली बोस निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म ने महज 20.03 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

67
2019 में जायरा वसीम ने छोड़ा एक्टिंग करियर
Image Credit : Instagram

2019 में जायरा वसीम ने छोड़ा एक्टिंग करियर

2019 में अपनी अंतिम फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की रिलीज से पहले ही जायरा वसीम ने फिल्मों से संन्यास ले लिया था। उन्होंने घोषणा की थी कि इस्लाम के रास्ते पर चलने के लिए वे फ़िल्मी करियर छोड़ रही हैं।

77
श्रीनगर की रहने वाली हैं जायरा वसीम
Image Credit : Instagram

श्रीनगर की रहने वाली हैं जायरा वसीम

जायरा वसीम मूल रूप से श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर 2000 को हुआ था। जायरा के पिता जाहिद श्रीनगर स्थित जे एंड के बैंक में एग्जीक्यूटिव मैनेजर हैं, वहीं उनकी मां टीचर हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Don 3 Controversy में नया ट्विस्ट: रणवीर सिंह देंगे 40 करोड़? या फरहान अख्तर जाएंगे कोर्ट
Recommended image2
Dhurandhar 2 में ये 6 विलेन हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस! रणवीर सिंह किसे-किसे करेंगे खत्म?
Recommended image3
Assi box office day 4: तापसी पन्नू की फिल्म की फूली सांसें, देखें सोमवार का कलेक्शन
Recommended image4
Kerala Story 2 मेकर ने Prakash Raj का बताया थर्ड क्लास इंसान? एक्टर ने दिया जवाब
Recommended image5
तारा सुतारिया के नए घर की 6 Inside Photos, मुंबई में खरीदा पहला Dream Home
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved