- Home
- Entertainment
- Border 2 के बाद आ रहा सनी देओल की इस फिल्म का सीक्वल, 30 साल पहले लाई थी BO पर सुनामी
Border 2 के बाद आ रहा सनी देओल की इस फिल्म का सीक्वल, 30 साल पहले लाई थी BO पर सुनामी
सनी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदी पर चल रहे हैं। उनकी पुरानी फिल्मों के सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रहे हैं। पहले 'ग़दर 2' और फिर 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह चलीं। अब उनकी एक और पुरानी फिल्म का सीक्वल आ रहा है।

सनी देओल की 'घातक' का आ रहा सीक्वल?
'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी के बीच सनी देओल की फिल्म 'घातक' का सीक्वल बनने जा रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट में अंदाजा लगाया गया है। रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ 'घातक 2' का आइडिया शेयर किया है। खास बात यह है कि सनी ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है।
सनी देओल ने राजकुमार संतोषी को हिमाचल प्रदेश बुलाया
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से आगे लिखा है कि सनी देओल को राजकुमार संतोषी का आइडिया पसंद आया और उन्होंने उन्हें कहानी सुनाने के लिए मनाली, हिमाचल प्रदेश बुलाया। इसके बाद संतोषी वहां रवाना हुए और माना जा रहा है कि 31 जनवरी को उन्होंने सनी देओल को 'घातक 2' की स्क्रिप्ट भी सुना दी है।
यह भी पढ़ें : Border 2 Day 10 Collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का BO पर ग़दर! 10वें दिन की तूफानी कमाई
'घातक 2' बनेगी या नहीं? सनी देओल पर निर्भर
इसी रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि अब यह सनी देओल पर निर्भर करता है कि 'घातक 2' बनती है या नहीं। वे डेट्स और अन्य फैक्टर्स को देखते हुए इसका फैसला लेंगे। दरअसल, सनी सिर्फ इसलिए किसी भी क्लासिक फिल्म का सीक्वल साइन नहीं करना चाहते, क्योंकि 'ग़दर 2' और 'बॉर्डर 2' ब्लॉकबस्टर हुई हैं। वे सीक्वल ट्रेंड का फायदा नहीं उठाना चाहते। क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करना ऑडियंस के साथ धोखा होगा। दूसरी ओर खुद राजकुमार संतोषी भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं।
राजकुमार संतोषी के साथ ब्लॉकबस्टर रही सनी देओल की जोड़ी
डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ सनी देओल की जोड़ी जब-जब पर्दे पर आई, फिल्म को सफल करा ले गई। दोनों ने 1990 के दशक में तीन फिल्मों 'घायल' (1990), दामिनी (1993) और 'घातक' (1996) में साथ काम किया था। तीनों फ़िल्में हिट और सुपरहिट रही थीं। आज की बात करें तो सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों 'लाहौर 1947' और 'जाट 2' को राजकुमार संतोषी ही डायरेक्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Top 5 Movies: Border 2 का जलवा या साउथ का तूफान? जानिए किसने जीता जनवरी 2026 का बॉक्स ऑफिस
'घातक' बॉक्स ऑफिस पर कैसी चली थी?
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'घातक' का निर्माण लगभग 6.25 करोड़ रुपए में हुआ था। फिल्म ने भारत में 15.23 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड 26.57 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इस सुपरहिट फिल्म में सनी देओल के साथ मीनाक्षी शेषाद्री, डैनी डेन्जोंगपा और अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने भी अहम् भूमिका निभाई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।