MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Border 2 का ट्रेलर कब आएगा? कब शुरू होगी सनी देओल फिल्म की एडवांस बुकिंग

Border 2 का ट्रेलर कब आएगा? कब शुरू होगी सनी देओल फिल्म की एडवांस बुकिंग

सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को 8 दिन का वक्त बचा है। लेकिन इसका ट्रेलर अभी तक नहीं आया है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और जानना चाह रहे हैं कि इसकी एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी। चलिए आपको बताते हैं सब कुछ…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Jan 15 2026, 05:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
क्यों अटका हुआ 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर?
Image Credit : instagram

क्यों अटका हुआ 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर?

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर पहले 14 जनवरी को आने वाला था। लेकिन ऐन मौके पर इवेंट कैंसल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इसकी वजह फिल्म और इसके ट्रेलर के VFX पर काम पूरा नाम हो पाना है। दरअसल, टीजर में दिखाए गए VFX की ख़ूब आलोचना हुई थी। इसलिए मेकर्स आगे किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। जब वे VFX से पूरी तरह संतुष्ट हो जाएंगे, तब फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे।

25
अब कब रिलीज होगा 'बोर्डर 2' का ट्रेलर?
Image Credit : Instagram@Sunny Deol

अब कब रिलीज होगा 'बोर्डर 2' का ट्रेलर?

एम 9 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'बॉर्डर 2' के मेकर्स ने 15 जून को आर्मी दिवस के मौके पर 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर लॉन्च करने का प्लान बनाया था। लेकिन यह लॉन्च भी पोस्टपोन कर दिया गया है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अब इस फिल्म का ट्रेलर 16 या 17 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। जबकि इससे ठीक पहले खुद सनी देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया था कि ट्रेलर 15 जनवरी को शाम 4:35 बजे रिलीज किया जाएगा। मेकर्स की ओर से इसके पोस्ट होने की कोई जानकारी नहीं दी है। 

35
कब शुरू होगी 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग
Image Credit : instagram

कब शुरू होगी 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग

इसी वेबसाइट की रिपोर्ट में फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी दावा किया गया है। उम्मीद जताई गई है कि 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग 18 जनवरी से शुरू हो सकती है। इसके साथ ही पूरे देश के मल्टीप्लैक्स और सिंगल स्क्रीन्स में फिल्म के टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी।

45
थिएटर्स में रिलीज किया गया 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर
Image Credit : instagram

थिएटर्स में रिलीज किया गया 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर

तमाम कयासों के बीच मेकर्स ने 15 जनवरी को थिएटर्स में एक्सक्लूसिवली 'बॉर्डर 2' के ट्रेलर की स्क्रीनिंग की। जिस-जिसने यह ट्रेलर देखा, उसने इसकी तारीफ़ की। मसलन एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट निशांत भूसे ने ट्रेलर देखने के बाद इंस्टाग्राम पर इसका रिव्यू करते हुए लिखा है, "रोंगटे खड़े हो गए। अभी-अभी 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर देखा। 'बॉर्डर 2' प्योर इंटेंसिटी के साथ नॉस्टैल्जिया को एक कदम और ऊपर ले जाती है। सनी देओल एक बार फिर पावर, गर्व, देशभक्ति की रेस में सबसे आगे हैं। दहाड़ लौट आई है।"

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nishant A Bhuse (@nishantbhuse)

55
कितनी स्क्रीन पर रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2'
Image Credit : X

कितनी स्क्रीन पर रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2'

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'बॉर्डर 2' को देशभर में 4000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। एक दिन में फिल्म के 10 हजार से ज्यादा शो दिखाए जाएंगे। हालांकि, अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि 'बॉर्डर 2' 1997 की ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' की सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
VIROSH Wedding: रश्मिका मंदाना की फैमिली में कौन-कौन? विजय देवरकोंडा के ससुराल की 6 PHOTO
Recommended image2
Shahid Kapoor Affairs: 6 हसीनाओं से जुड़ा शाहिद कपूर का नाम, सबसे ज्यादा किससे था प्यार?
Recommended image3
Netflix Top 10 Movies List: सबसे ज्यादा देखी गई टॉप 10 फिल्में, जानें नंबर 1 पर कौन?
Recommended image4
'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
Recommended image5
Mayank Pawar Passes Away: MTV Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार का निधन, फिटनेस जगत में शोक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved