Deool Band 2 box office collection: मराठी सिनेमा की नई ब्लॉकबस्टर Deool Band 2 का बजट कितना है ? 9 दिन में इस फिल्म ने कितना मुनाफ़ा दिया? मराठी सिनेमा की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में कौन-सी हैं ? क्या अब Katyar Kaljat Ghusali का रिकॉर्ड भी टूटने वाला है? और क्या Raja Shivaji के बाद मराठी बॉक्स ऑफिस को एक और सुपरहिट मिल गई है?
मराठी सिनेमा में इन दिनों Deool Band 2 का जलवा देखने को मिल रहा है। प्रवीन तरडे के निर्देशन में बनी यह धार्मिक-नाट्य फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया और अब यह मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में टॉप-10 में पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि महज 10 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है।

9वें दिन भी देऊल बंद 2 ने की तगड़ी कमाई
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, Deool Band 2 ने रिलीज के 9वें दिन 3.10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह आठवें दिन की 4.35 करोड़ रुपए की कमाई की तुलना में लगभग 28.7 प्रतिशत कम है। लेकिन शुरुआती दो दिनों की कमाई क्रमशः 2.45 करोड़ रुपए और 2.55 करोड़ रुपए से ज्यादा है। दर्शकों के बीच फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है और 'दृश्यम 3' और 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्मों के शोर के बावजूद इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : चुपके से आई सलमान खान- संजय दत्त की नई फिल्म, वायरल सीन में दमदार एक्शन देख क्रेजी हुए फैन!
कुल कमाई 30 करोड़ पार, मुनाफा 233%
फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई अब 33.30 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग 39.15 करोड़ रुपए है। 10 करोड़ रुपए के बजट पर बनी इस फिल्म ने 23.30 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है, जो लगभग 233 प्रतिशत रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) के बराबर है। इसी वजह से फिल्म को सुपरहिट का दर्जा मिल चुका है।
दिनवार कमाई का पूरा हिसाब
- पहला दिन – 2.45 करोड़ रुपए
- दूसरा दिन – 2.55 करोड़ रुपए
- तीसरा दिन – 4.85 करोड़ रुपए
- चौथा दिन – 5.90 करोड़ रुपए
- पांचवां दिन – 3.40 करोड़ रुपए
- छठा दिन – 3.35 करोड़ रुपए
- सातवां दिन – 3.35 करोड़ रुपए
- आठवां दिन – 4.35 करोड़ रुपए
- नौवां दिन – 3.10 करोड़ रुपए
कुल नेट कलेक्शन – 33.30 करोड़ रुपए
9वीं सबसे कमाऊ मराठी फिल्म बनी 'देउल बंद 2'
'देउल बंद 2' मराठी सिनेमा की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वालीफिल्म बन गई है। इसने 30 करोड़ रुपए कमाने वाली 'टाइमपास' को टॉप 10 की लिस्ट से बाहर कर दिया है और 'ठाकरे' को 9वें से 10वें पायदान पर खिसका दिया है।
यह भी पढ़ें : Movies In Theatres: बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर मूड के लिए थिएटर में मौजूद हैं ये 10 दमदार फिल्में
मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- राजा शिवाजी – 101.72 करोड़ रुपए
- सैराट – 90 करोड़ रुपए
- बाईपण भारी देवा – 76.28 करोड़ रुपए
- वेड – 61.20 करोड़ रुपए
- नटसम्राट – 42 करोड़ रुपए
- पावनखिंड – 37.72 करोड़ रुपए
- लय भारी – 37 करोड़ रुपए
- कट्यार काळजात घुसली – 35 करोड़ रुपए
- देऊल बंद 2 – 33.30 करोड़ रुपए (9 दिन में )
- ठाकरे – 31.60 करोड़ रुपए
