Dhurandhar The Revenge OTT India Release को तैयार है। रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने थिएटर में रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और अब यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म इस बार 5 भाषाओं में स्ट्रीम होगी और OTT वर्जन में थिएटर कट से ज्यादा फुटेज भी देखने को मिलेगा।
भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित स्पाई एक्शन थ्रिलर फ्रेंचाइजी में शामिल ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग अब OTT पर दस्तक देने जा रहा है। रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने थिएटर में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और अब फैंस इसके डिजिटल प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि OTT रिलीज के साथ फिल्म कई नई भाषाओं में उपलब्ध होगी और दर्शकों को थिएटर वर्जन से ज्यादा कंटेंट देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी, एक्शन और देशभक्ति से जुड़ा इमोशनल एंगल पहले ही दर्शकों को काफी प्रभावित कर चुका है। अब OTT रिलीज के बाद फिल्म को और बड़ा दर्शक वर्ग मिलने की उम्मीद है।

इंडिया में कब और कहां रिलीज होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’?
Dhurandhar The Revenge का ग्रैंड प्रीमियर 4 जून 2026 को शाम 7 बजे जियो हॉटस्टार पर होगा। इसके बाद फिल्म की रेगुलर स्ट्रीमिंग 5 जून से शुरू होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक OTT वर्जन का रनटाइम थिएटर वर्जन से थोड़ा ज्यादा होगा। यानी दर्शकों को कुछ अतिरिक्त और अनदेखे सीन भी देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 OTT: 'धुरंधर 2' के लिए पाकिस्तान में पागलपन, आधी रात नेटफ्लिक्स पर टूट पड़े लोग
5 भाषाओं में स्ट्रीम होगी 'धुरंधर 2'
पहली ‘धुरंधर’ फिल्म जहां हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध थी, वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को इस बार ज्यादा बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी स्ट्रीम होगी। इससे साउथ और पैन इंडिया दर्शकों के बीच फिल्म की पहुंच और मजबूत होने की उम्मीद है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली माज़री के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुश्मन देश में अंडरकवर एजेंट बनकर काम करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि भारत में जसकीरत सिंह रंगी के रूप में रहने वाला यह किरदार कैसे अपनी पहचान छोड़कर खुफिया एजेंसी का हिस्सा बनता है और दुश्मन देश में जाकर सबसे ताकतवर लोगों में शामिल हो जाता है। कहानी में ISI और भारत-पाकिस्तान के क्रिमिनल सिंडिकेट्स के रिश्तों को भी दिखाया गया है। फिल्म रियल जियोपॉलिटिकल घटनाओं और काल्पनिक स्पाई ड्रामा का मिश्रण है।
यह भी पढ़ें : Karuppu Collection Day 1: एक दिन देरी से आई 'करुप्पु' ने किया धमाका, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़
दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज
फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली माज़री और जसकीरत सिंह रांगी की डबल पहचान वाले किरदार में नजर आए हैं। सारा अर्जुन ने यालिना जमाली का रोल निभाया है, जबकि अर्जुन रामपाल ISI मेजर इकबाल के किरदार में दिखाई दिए। इसके अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और गौरव गेरा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। फिल्म को B62 Studios और Jio Studios ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और एक्शन सीक्वेंस पर भी काफी काम किया गया है।
