Dhurandhar बनी तीसरी सबसे कमाऊ फ्रेंचाइजी, पुष्पा 2 को पछाड़ा-इन 2 से रही पीछे
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त देखने मिल रहा है। फिल्म ताबड़तोड कमाई कर रही है। धुआंधार कमाई के बीच फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि ये इंडियन सिनेमा की तीसरी सबसे कमाऊ फ्रेंचाइजी फिल्म बन गई है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का धमाका
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक धमाका कर रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई के साथ नए-नए रिकॉर्ड भी बना रही है। अब इसने एक और तगड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, धुरंधर देश की तीसरी सबसे कमाऊ फ्रेंचाइजी मूवी बन गई है। आइए, जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फ्रेंचाइजी फिल्मे हैं…
1. यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स मूवीज
देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी में यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्में हैं। इसमें 6 फिल्में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर 3 और वॉर 2 शामिल हैं। इन सभी फिल्मों का कुल कलेक्शन वर्ल्डवाइड 3243.55 करोड़ है।
ये भी पढ़ें... Worldwide सबसे तेज 900 करोड़ कमाने वालीं ये हैं 6 फिल्म, धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को दी जोरदार टक्कर
2. बाहुबली फ्रेंचाइजी
देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी मूवी में प्रभास की बाहुबली दूसरे नंबर पर है। बाहुबली: द बिगनिंग और बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन ने का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2460.6 करोड़ है।
3. धुरंधर फ्रेंचाइजी
हालिया रिलीज रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की। धुरंधर 2 की जोरदार कमाई ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने अभी तक वर्ल्डवाइड 2237 करोड़ कमा लिए हैं। इस आंकड़े में अभी और इजाफा होने की गुंजाइश है। लिस्ट में ये तीसरे नंबर पर हैं।
4. पुष्पा फ्रेंचाइजी
अल्लू अर्जुन की पुष्पा फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने शानदार कमाई की। पुष्पा द राइज और पुष्पा द रूल ने टोटल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2223.5 करोड़ कमाए हैं। लिस्ट में ये फ्रेंचाइजी फिल्म चौथे नंबर पर है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 में कौन है वो 4 हिंदू हीरोइन, जिन्होंने निभाया मुस्लिम किरदार?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।