अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की वेडिंग नाइट में बॉलीवुड के तमाम स्टार शामिल हुए थे। रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने डांस फ्लोर पर ज़बरदस्त डांस मूव्स से समां बांध दिया था। हालांकि, सलमान खान को इस पार्टी में एक अंजान लड़की का डांस पसंद आया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Anant Ambani and Radhika Merchant । अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ( Anant Ambani and Radhika Merchant ) की वेडिंग नाइट में बॉलीवुड के तमाम स्टार शामिल हुए थे। रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने डांस फ्लोर पर ज़बरदस्त डांस मूव्स से समां बांध दिया था। हालांकि बॉलीवुड के दबांग खान को इस पार्टी में एक अंजान लड़की का डांस पसंद आया है । सितारों से घिरे होने के बावजूद पूरी बेफिक्री से डांस कर रही इस लड़की को सलमान ने उनके डांस के लिए एनकरेज भी किया । वहीं इवेंट में सलमान और शाहरुख खान अंबानी फैमिली के साथ खूब थिरके ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

अंबानी की शादी से वायरल हो रहीं वीडियो क्लिप

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी में बॉलीवुड के टॉप सेलेब्रिटी ने अपनी मौजूदगी से माहौल बना दिया था। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रेखा शामिल हुए थे । इस रॉयल वेडिंग की कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

View post on Instagram

वीडियो क्रेडिट - मानव मंगलानी इंस्टाग्राम

ब्लू लहंगे में डांस कर रही लड़की को सलमान खान ने किया एनकरेज

सलमान खान तो हर पार्टी की जान होते हैं। उन्होंने प्रीवेडिंग इवेंट में शाहरुख खान और आमिर खान के साथ जीने के हैं चार दिन पर जमकर डांस किया था। वहीं उन्होंने अनंत अंबानी के साथ स्पॉटलाइट शेयर करने तक जश्न मनाया था। वहीं इंटरनेट पर एक क्लिप वायरल हो रही है। इसमें वे एक अंजान लड़की जो ब्लू लहंगा पहने हुए है, उसके डांस को एंजॉय कर रहे हैं। भाईजान उसे एनकरेज भी कर रहे हैं ।

Scroll to load tweet…

वीडियो क्रेडिट - @manmarziiyaan

ये भी पढ़ें-

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद अमिताभ बच्चन ने शेयर किया एक्सपीरियंस, कही यह बात