Bobby Deol In Devara. साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा को लेकर एक जबरदस्त न्यूज सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो देवरा में बॉबी देओल की एंट्री हो गई है। वे मूवी में खूंखार विलेन का रोल प्ले करेंगे। फिल्म इसी साल 27 सितंबर को रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म एनिमल (Animal) के ब्लॉकबस्टर होते ही बॉबी देओल ( Bobby Deol) की डिमांड बढ़ गई है। उन्हें बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी लगातार ऑफर्स मिल रहे हैं। इसी बीच बॉबी को लेकर एक धमाकेदार खबर सामने आई है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की मोस्ट अवटेडे फिल्म देवरा (Devara) में बॉबी की एंट्री हो गई हैं। फिल्म में वे विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे। वैसे, आपको बता दें इस मूवी में पहले से ही एक विलेन है और वो है सैफ अली खान (Saif Ali Khan)।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा

साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म देवरा को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। डायरेक्टर कोराताला शिवा की फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली जा चुकी है। अब मूवी रिलीज डेट फाइनल हो गई है और ये इसी साल 27 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म देवरा से जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, अब बॉबी देओल की भी इसमें एंट्री हो गई है। हालांकि, इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है। बॉबी फिल्म के दूसरे पार्ट देवरा पर्ट 2 में नजर आएंगे। बता दें कि मूवी का बजट करीब 250 करोड़ है।

साउथ की इन फिल्मों में नजर आएंगे बॉबी देओल

बॉबी देओल देवरा के अलावा और भी कई साउथ फिल्मों में नजर आएंगे। वे नंदामुरी बालकृष्ण की 109वीं फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसका टेंटेटिव टाइटल NBK109 है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉबी फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। इसके अलावा बॉबी सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म दशहरा के मौके पर 10 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में दिशा पाटनी लीड एक्ट्रेस हैं।

  • बात जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की करें तो वे देवरा के अलावा यशराज की फिल्म वॉर 2 में भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। वहीं, खबरों की मानें तो दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में ऋतिक रोशन और कियारा अडवाणी लीड रोल में हैं। जूनियर एनटीआर डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ भी एक मूवी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

Bad Newz ने 7 दिन में वसूली लागत की आधी रकम, पर अब कमाई में आई गिरावट

कहां है Mohabbatein का चॉकलेटी ब्वॉय, जिसने खुद बर्बाद किया अपना करियर