- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?
Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?
थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' की रिलीज का इंतज़ार कर रहे फैन्स को झटका है। यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। क्योंकि रिलीज से ठीक दो दिन पहले इसे पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया है।

9 जनवरी को रिलीज नहीं होगी 'जन नायगन'
थलापति विजय की फिल्म को लेकर पहले ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। अब इसके डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है। बुधवार रात उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के जरिए सिनेमा लवर्स और खासकर विजय के फैन्स को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : 9 January 2026 को एक साथ रिलीज होंगी ये 14 फ़िल्में
डिस्ट्रीब्यूटर्स ने किया 'जन नायगन' के पोस्टपोन होने का ऐलान
फिल्म की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी RFT फिल्म्स ने X पर इसके पोस्टपोन होने का ऐलान एक डायलॉग के साथ किया है। उन्होंने लिखा है, "Even a lion takes two steps back before the final leap.. ✨🦁" (आखिरी छलांग से पहले शेर भी दो कदम पीछे हटता है।) जन नायगन की रिलीज पोस्टपोन हुई।"
Even a lion takes two steps back before the final leap.. ✨🦁@actorvijay | @hegdepooja@KvnProductions | @FilmsLokah#JanaNayagan#ThalapathyThiruvizha#ThalapathyVijaypic.twitter.com/ZCSdtqqpwc
— RFT Films (@FilmsRft) January 7, 2026
क्यों पोस्टपोन हुई थलापति विजय की फिल्म 'जन नायगन'
मलेशिया के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म के पोस्टपोन होने का एक आधिकारिक बयान जारी किया है और लिखा है कि अज्ञात कारणों से 9 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि उन्हें प्रोडक्शन टीम की ओर से अपडेट का इंतज़ार है। साथ ही नई रिलीज डेट तय होने के बाद वे इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान करेंगे।
‼️OFFICIAL ANNOUNCEMENT‼️@KvnProductions@PharsFilm#MalikStreams#DAM#JanaNayagan#ThalapathyVijaypic.twitter.com/w3aFeYL0W5
— Malik Streams Corporation (@malikstreams) January 7, 2026
यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' इस मूवी की रीमेक! एक-एक सीन हुआ कॉपी?
CBFC में अटकी है थलापति विजय की 'जन नायगन'
फिल्म के पोस्टपोन होने की असली वजह इसका सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में अटकना है। दरअसल, दिसंबर 2025 में मेकर्स ने यह फिल्म CBFC में सबमिट कर दी थी। उन्हें वहां से आश्वासन मिला था कि मामूली एडिट के बाद इसे U/A सर्टिफिकेट मिल जाएगा। लेकिन बाद में एक शिकायत मिली, जिसमें दावा किया गया कि यह फिल्म धार्मिक भावनाएं आहत कर सकती है। इसके चलते CBFC ने इसे दोबारा रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा है। लेकिन मंगलवार तक इसे सर्टिफिकेट नहीं मिला तो मेकर्स मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे। वहां फैसला सुरक्षित रख लिया गया है, जो शुक्रवार (9 जनवरी) को सुनाया जाएगा। इसी के चलते मेकर्स को फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी।
अब कब रिलीज होगी थलापति विजय की फिल्म 'जन नायगन'
मेकर्स ने अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अगर सबकुछ सही रहा तो इसे अगले हफ्ते पोंगल के आसपास रिलीज किया जा सकता है। खैर, बता दें कि एच. विनोद के निर्देशन में बनी स पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और प्रकाश राज जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है। फिल्म को तमिल के साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।