- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- PHOTOS: सफेद बाल, गॉगल और स्टाइलिश लुक के साथ रैम्प पर उतरी 71 साल की हीरोइन, देखने लायक था कॉन्फीडेंट
PHOTOS: सफेद बाल, गॉगल और स्टाइलिश लुक के साथ रैम्प पर उतरी 71 साल की हीरोइन, देखने लायक था कॉन्फीडेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क. लैक्मे फैशन वीक 2023 का आयोजन इन दिनों मुंबई में किया जा रहा है। फैशन वीक का आयोजन जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रहा है। 12 मार्च तक चलने वाले इस फैशन में शनिवार को गुजरे जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान ने रैम्प वॉक किया। देखें फोटोज…

लैक्मे फैशन वीक में जीनत अमान ने डिजाइनर शाहिन मनन के लिए रैम्प वॉक किया। रैम्प वॉक करते वक्त इस उम्र में भी जीनत का कॉन्फीडेंट देखने लायक था।
आपको बता दें कि कई ब्लॉकबस्चर फिल्मों में काम करने वाली जीनत अमान 71 साल की है। हालांकि, अब उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली है।
शायद कम ही लोग जानते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में जीनत अमान को ट्रेंड सेंटर के नाम से जाना है। उन्होंने ही स्क्रीन पर ग्लैमर का तड़का लगाया था।
जीनत अमान ने अपने जमाने के सभी दिग्गज स्टार्स जैसे अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना, शशि कपूर, देव आनंद, ऋषि कपूर सहित कई के साथ स्क्रीन शेयर की।
जीनत अमान ने वैसे करियर की शुरुआत फिल्म हलचल से की थी लेकिन उन्हें फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
जीनत अमान ने लावारिस, दोस्ताना, छैला बाबू, रोटी कपड़ा और मकान, अजनबी, डॉन, सत्यम शिवम सुंदरम, धमरवीर, कुर्बानी, अली बाबा चालीस चोर, इंसाफ का तराजू जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
ये भी पढ़ें..
BOX OFFICE पर बॉलीवुड के 1000 Cr दांव पर, क्या FLOP अक्षय-सलमान-कार्तिक की फिल्में बचा पाएंगी लाज
250 Cr की पठान की असल कहानी ऐसे आएगी सामने, मेकर्स ने मास्टर स्ट्रोक खेलकर बढ़ाया एक्साइटमेंट
ऐसे-ऐसे कांड कर विवादित पूनम पांडे ने खूब कमाया नाम, न्यूड होने का ऐलान कर मचा चुकी खलबली
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।