पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर श्री यमई ममता नंद गिरी बन गई हैं। उन्होंने फिल्मों में वापसी की संभावना को खारिज कर दिया है और अपने इस फैसले को आध्यात्मिक यात्रा का शिखर बताया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने हाल ही में संन्यास लिया और अब वे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर श्री यमई ममता नंद गिरी बन गई हैं। इसके बाद जहां कई लोग हैरान तो कई लोगों के जेहन में यह सवाल भी है कि क्या ममता कुलकर्णी अब कभी फिल्मों में वापसी करेंगी? इसका जवाब खुद एक्ट्रेस से महामंडलेश्वर बनीं ममता ने एक बातचीत के दौरान दे दिया है। उनकी मानें तो अब वे फिल्मों में वापसी की कल्पना भी नहीं कर सकतीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ममता कुलकर्णी का फिल्मों में लौटना नामुमकिन

ममता कुलकर्णी ने इंडिया टुडे से एक बातचीत के दौरान कहा, "मैं फिर से फ़िल्में करने के बारे में कल्पना भी नहीं कर सकती। यह अब मेरे लिए नामुमकिन है। किन्नर अखाड़ा के लोग भगवान शिव और माता पार्वती के अर्धनारेश्वर रूप का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे अखाड़े की महामंडलेश्वर बनना मेरी 23 साल की आध्यात्मिक यात्रा के लिए गोल्ड मैडल जीतने जैसा है। यह सब माता आदिशक्ति का आशीर्वाद ही है, जो मुझे यह सम्मान मिला। मैंने किन्नर अखाड़े का रास्ता चुना, क्योंकि आज़ादी का प्रतिनिधित्व करता है। यहां किसी तरह की पाबंदी नहीं है।"

यह भी पढ़ें : ममता कुलकर्णी की जवानी की 10 PHOTOS, एक बार तो टॉपलेस तक हो गई थीं

किस्मत से मिलती है आध्यात्मिकता: ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने इसी बातचीत में आगे कहा, "आपको जिंदगी में मनोरंजन समेत हर चीज़ की जरूरत होती है। आपको अपनी ज़रूरतों को स्वीकार करना चाहिए। लेकिन आध्यात्मिकता ऐसी चीज़ है, जो आपको सिर्फ किस्मत से मिलती है। सिद्धार्थ (राजकुमार सिद्धार्थ गौतम, जो बाद में गौतम बुद्ध के नाम से मशहूर हुए) ने अपनी जिंदगी में सबकुछ देखा और फिर बदलने का फैसला लिया।" पिछले दिनों एक अन्य इंटरव्यू में ममता ने अपने संन्यास के फैसले को भगवान का आदेश बताया था। उन्होंने कहा था, "यह महादेव और महाकाली का आदेश था। यह मेरे गुरु का आदेश था। उन्होंने मुझे इस दिन के लिए चुना। मैंने कुछ भी नहीं किया।"

यह भी पढ़ें : ममता कुलकर्णी की टॉप 7 मूवीज, जिन्हें IMDB पर मिली जबरदस्त रेटिंग

बता दें कि पिछले दिनों प्रयागराज महाकुंभ के दौरान ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाक़ात की और उनका आशीर्वाद लिया। इसी दौरान उन्होंने संगम में अपना पिंड दान कर संन्यास लिया और उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर घोषित कर दिया गया। उन्हें नया नाम श्री यमई ममता नंद गिरी दिया गया है।