एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की शादी एकदम परीलोक की शादी की ही तरह थी । उनकी शादी का वीडियो इसका सबसे बड़ा सबूत बनकर सामने आया है। ये क्लिप इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।  

एंटरटेनमेंट डेस्क। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी का ऑफिशियल वीडियो शेयर किया है। इसमें परिणीति की फिल्म का गाना भी शामिल किया गया है । शुक्रवार को परिणीति ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया और लिखा कि यह "मेरे हसबैंड को डेडीकेड है.."। परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा के साथ अपनी शादी के दौरान सबसे खुश दुल्हन थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वेडिंग वीडियो में दिखी परिणीति चोपड़ा की खुशियां

राघव और परिणीति की शादी के वीडियो की शुरुआत समारोह की तैयारियों के सीन से होती है। एक क्लिप में यह भी दिखाया गया है कि कैसे परिणीति ने अपनी बालकनी से बारात को आते देखती है। वे ज़ोर-ज़ोर चिल्लाती हैं, पर जब राघव उस तरफ देखते हैं तो वे एक रिश्तेदार के पीछे छिप जाती हैं ।

बारात जैसे ही द्वार तक पहुंचती है तो राघव परिणीति को इशारे में कहते हैं कि वह सुंदर लग रही है। इसके बाद परिणीति फूलों की छतरी के नीचे वेदी पर आते हुए दिखती हैं। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया और वरमालाएं पहनाईं।


Scroll to load tweet…


वेडिंग वीडियो के लिए तैयार किया स्पेशल सॉन्ग

परिणीति ने अपने शादी के उत्सव में म्यूजिकल टच भी दिया है। उन्होंने अपनी आवाज में 'ओ पिया' नाम का एक सॉन्ग रिकॉर्ड किया था, जो 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में उनकी शादी की रस्मों के दौरान बजाया गया था। हिंदी और पंजाबी में बोल वाले इस गाने में परिणीति ने राघव को लेकर अपने प्यार का इजहार किया। इस खास गाने को सनी एम.आर. और हरजोत कौर के साथ गौरव दत्ता ने लिखा और संगीतबद्ध किया है।

परिणीति और राघव की शादी के खास मेहमान

परिणीति और राघव की शादी में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, शिव सेना नेता आदित्य ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई ।