वीडियो डेस्क। बॉलीवुड में गब्बर से लेकर मोगैंबो और शाकाल तक, कई ऐसे विलेन किरदार हुए, जिन्होंने लोगों के दिलों पर अलग छाप छोड़ दी। इन्हीं में से एक एक्टर हैं रामी रेड्डी, जिनकी दहशत लोगों के दिलों में आज भी कायम है। रामी रेड्डी को उनके विलेन किरदारों के लिए आज भी याद किया जाता है। फिर चाहे 1993 में आई फिल्म 'वक्त हमारा है' में कर्नल चिकारा का रोल हो या 'प्रतिबंध' में अन्ना का, रामी विलेन के किरदार में जान डाल देते थे।