पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस हुमैरा असगर का उनके अपार्टमें में शव मिला था। उनकी मौत करीब 9 महीने पहले हो चुकी थी। 12 जुलाई को   उन्हें लाहौर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 

Pakistani Actress Humaira Asghar last rites : पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस हुमैरा असगर, जो इस सप्ताह की शुरुआत में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं, उन्हें आखिरकार लाहौर में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को कहा कि प्रथम दृष्टया उनकी मौत में किसी शक की गुंजाइश नहीं दिख रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हुमैरा असगर के परिजनों ने शव लेने से किया इंकार 

शुक्रवार शाम लाहौर के मॉडल टाउन इलाके में हुमैरा असगर के अंतिम संस्कार में कुछ ही लोग शामिल हुए। इससे पहले उनकी फैमिली ने उनका शव लेने से इनकार कर दिया था। वहीं उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होने से इंकार कर दिया था। कथित तौर पर वे उनके शोबिज में आने से खफा थे। कराची में अकेली रहने वाली 32 साल की हुमैरा असगर ने कई टेलीविजन सीरियल और दो फिल्मों में एक्टिंग की थी।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा

हाल ही में ये खबर शेयर की गई थी कि पाकिस्तान की इस खूबसूरत एक्ट्रेस एक रेंट के अपार्टमेंट में रहती थीं। उनके दोस्तों ने उन्हें लंबे समय से नहीं देखा था। वे अपना अपार्टमेंट में मृत पाई गई। इससे पहले उन्होंने 8 महीने पहलेए क सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वे ऑरें सलवार शूट में बेहद खुशनुमा दिखाई दे रही हैं। इसे देखकर लगता है वे कम से कम खुदकुशी के बारे में तो नहीं सोच सकती है। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। इसके बाद ही उनकी मौत के बारे में कोई खुलासा हो सकेगा।

अपनी फिटनेस को लेकर बेहद पजेसिव थी हुमैरा असगर..फैंस के साथ शेयर करती थी वर्क आउट के वीडियो -

View post on Instagram