पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। बद्दी के पास सड़क दुर्घटना के बाद वह 11 दिनों से मोहाली के अस्पताल में भर्ती थे, जहाँ 8 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। 

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का 8 अक्टूबर की सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वो महज 35 साल के थे। राजवीर का सोलन जिले के बद्दी के पास शिमला जाते समय एक्सीडेंट हुआ था, जिसकी वजह से उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। राजवीर पिछले 11 दिनों से जीवन और मौत के बीच झूल रहे थे। उनके यूं चले जाने से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब होगा राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजवीर की बॉडी का मोहाली के फेज-6 के सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर लुधियाना के जगराओं स्थित पैतृक गांव पौना ले जाया जाएगा। सिंगर एमी विर्क ने बताया कि राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव स्थित पौना गांव में गुरुवार, 9 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे होगा।

ये भी पढ़ें..

सैफ अली खान पर एक नहीं बल्कि इतने चाकू से हुआ था हमला? एक्टर ने 8 महीने बाद किया शॉकिंग खुलासा

क्या बला है मेथड एक्टिंग? मनोज बाजपेयी, रणवीर सिंह के बाद Nawazuddin Siddiqui ने किया सपोर्ट

राजवीर जवंदा ने नहीं सुनी पत्नी की यह बात

राजवीर जवंदा के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी ने उनसे 1300 सीसी की हाई-पावर मोटरसाइकिल ट्रिप पर न जाने की अपील की थी, और यही ट्रिप एक दुखद दुर्घटना का कारण बनी जिसमें उनकी जान चली गई। यहां तक कि राजवीर ने अपनी पत्नी को आश्वासन दिया कि वो जल्द ही घर लौट आएंगे। राजवीर अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

कौन थे राजवीर जवंदा

राजवीर जवंदा का जन्म 1990 पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं तहसील के एक सिख जट्ट परिवार में हुआ था। राजवीर के पिता करम सिंह पंजाब पुलिस के अधिकारी थे। बचपन से ही उन्हें गाने का काफी शौक था। हालांकि, उन्होंने कुछ समय पहले तक पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं दी है, लेकिन बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर छोड़कर पूरी तरह से अपने गाने पर फोकस करने लगे। उन्होंने कई पॉपुलर सॉन्ग गाए जैसे 'जोर', 'सोहनी', 'रब्ब करके', 'तू दिसदा पैंदा', 'मोरनी', 'धीयां', 'खुश रह कर', 'जोगिया', आदि।