Shehnaaz Gill Admitted In Hospital. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग की एक्ट्रेस शहनाज गिल को फूड इन्फेक्शन के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिया कपूर उनका हालचाल लेने के लिए उनसे मिलने पहुंचीं थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रिया कपूर (Rhea Kapoor) की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग (Thank You For Coming) की एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें उनकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें आनन-फानन में मुंबई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इतना ही नहीं शहनाज ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर खुद बताया कि उन्हें क्या और क्यों अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट भी शेयर की। फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग की प्रोड्यूसर रिया कपूर, शहनाज का हालचाल जानने उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं थी। फैन्स भी शहनाज के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

ऐसे हुए शहनाज गिल को इन्फेक्शन

शहनाज गिल फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग के प्रमोशन में बिजी थी, जो 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का प्रमोशन करने जब वह बाहर थीं, तो उन्होंने कुछ ऐसा खा लिया, जिससे उनका पेट खराब हो गया। ज्यादा तकलीफ होने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। शहनाज की फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इंस्टा पर लाइव आकर कहा- 'देखो समय सबका आता है,सबका जाता है। मेरे साथ भी वही हुआ है। फिर आएगा थोड़े दिन बाद। दोस्तों, मैं अब ठीक हूं। मैं ठीक नहीं थी, मुझे इन्फेक्शन हो गया था। मैंने सैंडविच खा लिया था और मुझे फूड इन्फेक्शन'।

अनिल कपूर ने किए रिएक्ट

शहनाज गिल के हेल्थ अपडेट वाले वीडियो पर फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग के को-स्टार अनिल कपूर ने भी रिएक्ट किया है। अनिल कपूर ने शहनाज गिल को मुमताज कहा और लिखा- तुम मुमताज जैसी है.. अगली मुमताज, सब देख रहे हैं, पसंद कर रहे हैं। बता दें कि थैंक यू फॉर कमिंग में शहनाज, रुशी कालरा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म कनिका कपूर (भूमि पेडनेकर) की कहानी है, जो 30 साल की एक अकेली महिला है और वह सच्चे प्यार और खुशी की तलाश में है। इस कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन करण बुलानी द्वारा किया गया है, जिसकी पटकथा राधिका आनंद और प्रशस्ति सिंह ने लिखी है।

ये भी पढ़ें..

रेखा के खिलाफ जया ने रची थी साजिश, फिर ऐसे टूटा था Big B से रिश्ता

इजरायल में शूट हुई दुनिया की ये 10 फिल्में, इसमें 2 मूवी बॉलीवुड की भी

डिजास्टर रहा था ऐश्वर्या राय का कमबैक, बीते 8 साल में दे पाई बस 1 HIT

दिसंबर में BOX OFFICE पर महासंग्राम, 6 सुपरस्टार के बीच होगा दंगल