Pankaj Udhas Funeral.गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को निधन हो गया था। वे 72 साल के था। इसी बीच खबर आ रही है कि पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को मुंबई में 4 से 5 बजे के बीच किया जाएगा। उनकी बेटी नायाब में पिता के अंतिम संस्कार की जानकारी शेयर की। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. गजल गायक और बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले पंकज उधास (Pankaj Udhas)का निधन सोमवार 26 फरवरी को हुआ। वे 72 साल के साल के थे। कहा जा रहा है कि वे काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे है। इसी बीच उनके अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी सामने आई है। पंकज उधास की बेटी नायाब ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। नायाब ने इंस्टाग्राम पर पिता के निधन की पुष्टि की। वहीं, उन्होंने गजल गायक के अंतिम संस्कार पर भी अपडेट दी है। नायाब ने पोस्ट कर बताया है कि उनका अंतिम संस्कार 27 फरवरी को 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

जानेमाने गजल गायक थे पंकज उधास

पंकज उधास जानेमाने गजल गायक थे। उनकी गजलें देश-विदेश में मशहूर थीं। पंकज उधास ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गाए थे। उनका सबसे मशहूर गाना संजय दत्त और कुमार गौरव की फिल्म नाम का था चिट्ठी आई आई है..। उन्होंने फिल्म बेटा, साजन, संगीत, जिगर, थानेदार, घायल, गवाही, दिल आशना है, फिर तेरी कहानी याद आई, इज्जत की रोटी, एक ही रास्ता, बाजीगर, ये दिल्लगी, मोहरा, मिलन जैसी कई फिल्मों में गाने गाए थे। फिल्मों के अलावा उनके ढेरों म्यूजिक एल्बम भी निकले थे।

पंकज उधास के जाने से कई सेलेब्स को लगा झटका

पंकज उधास के निधन से संगीत की दुनिया से जुड़े कई सिंगर्स को झटका लगा। उनके करीबी दोस्त अनूप जलोटा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- शॉकिंग.. संगीत जगत के दिग्गज और मेरे दोस्त पंकज उधास का निधन। इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। शंकर महादेवन ने शोक जताते हुए कहा कि उनका जाना संगीत की दुनिया को बहुत बड़ा नुकसान है। इसी तरह सिंगर सोनू निगम ने पोस्ट शेयर कर लिखा- मेरे बचपन का खास हिस्सा खो गया है। पंकज उधास जी, आप हमेशा याद आएंगे। आप नहीं रहे, यह देखकर मेरा दिल बहुत दुखी है, ओम शांति।

ये भी पढ़ें...

क्या है पंकज उधास की मौत की वजह? दोस्त अनूप जलोटा ने किया खुलासा

संजय दत्त की फिल्म में काम नहीं करना चाहते पंकज उधास, जानिए आखिर क्या थी वजह?