65 साल के सयाजी शिंदे ना केवल हिंदी, बल्कि मराठी सिनेमा के भी मशहूर एक्टर हैं। हाल ही में जब उनके सीने में तेज दर्द हुआ तो परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सयाजी की ताजा सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक़, वे अब एकदम ठीक हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्मों और छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर सयाजी शिंदे को हाल ही में महाराष्ट्र के सतारा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां आनन-फानन में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। खुद सयाजी शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट साझा की है। वीडियो में शिंदे को अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है। उन्होंने इसके कैप्शन में अपने फैन्स और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है। बताया जा रहा है कि सयाजी शिंदे बीते कुछ समय से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। 11 अप्रैल यानी गुरुवार को उनके सीने में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सयाजी शिंदे की हुई एंजियोप्लास्टी

बताया जा रहा है की सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद सयाजी शिंदे को महाराष्ट्र के सतारा के प्रतिभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इमरजेंसी एंजियोप्लास्टी की गई। शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। सयाजी शिंदे ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "नमस्कार। मैं ठीक हूं। सभी फैन्स जो मुझे प्यार करते हैं, मेरे सभी शुभचिंतक, जो मेरे साथ हैं, आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्दी ही मैं आपके मनोरंजन के लिए हाजिर होऊंगा। शुक्रिया।"

View post on Instagram

सयाजी शिंदे के फैन्स ने मांगी सलामती की दुआ

65 साल के सयाजी शिंदे की पोस्ट देखने के बाद उनके फैन्स और शुभचिंतक उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने उनकी सोशल मीडिया पोस्ट देखने के बाद इसके कमेंट में लिखा है, "आपकी अच्छी सेहत और जल्दी रिकवरी की दुआ करते हैं।" एक यूजर ने लिखा है, "अपना ख्याल रखिए सर। ईश्वर आप पर कृपा बनाए।" एक यूजर ने लिखा है, "आप जल्दी ठीक हों दादा।"

सयाजी को 99 फीसदी ब्लॉकेज पाया गया

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक़, सयाजी शिंदे के सीने में तेज दर्द के बाद उनकी फैमिली उन्हें अस्पताल ले गई। डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत ही शुरुआती उपचार दिया और उनके कुछ हार्ट टेस्ट कराए। जांच के बाद सयाजी की एक रक्तवाहिका में 99 फीसदी ब्लॉकेज पाया गया। एंजियोप्लास्टी के बाद वे एकदम ठीक हैं। डॉक्टर्स ने अगले दो दिनों में उन्हें डिस्चार्ज करने की सलाह दी है।

शूल और सिंघम जैसी फिल्मों में नज़र आए सयाजी शिंदे

सयाजी शिंदे को बॉलीवुड में शूल, सिंघम और अंतिम : द फाइनल ट्रुथ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। वे OTT प्लेटफॉर्म पर मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा स्टारर किलर सूप जैसी वेब सीरीज में भी नज़र आ चुके हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में 60 ऑवर्स, मा नन्ना सुपरहीरो, स्ट्रगलर 2023, Viral Girls, सत्यम, आमदार निवास, सुसात जैसे टाइटल्स शामिल हैं।

और पढ़ें…

मैंने अपनी फिल्मों से हीरो ख़त्म कर दिए... बॉलीवुड पर भड़कीं कंगना रनौत

OTT के 6 सबसे महंगे स्टार, सलमान खान नहीं, इन्हें मिली सबसे ज्यादा फीस