- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इमोशनल कर देंगी बेटी अथिया की शादी से सुनील शेट्टी की ये इनसाइड तस्वीरें, क्या आपने देखीं?
इमोशनल कर देंगी बेटी अथिया की शादी से सुनील शेट्टी की ये इनसाइड तस्वीरें, क्या आपने देखीं?
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बाप-बेटी के पवित्र बंधन को दर्शाने वाली ये तस्वीरें बेहद इमोशनल हैं। देखें स्लाइड्स…

एक तस्वीर में सुनील शेट्टी उनकी पत्नी माना शेट्टी और केएल राहुल के पैरेंट्स मंडप के अंदर उनके ऊपर फूल बरसा रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सुनील और माना गले मिलकर बेटी को विदा कर रहे हैं।
तस्वीर में सुनील शेट्टी और माना शेट्टी काफी भावुक नजर आ रहे हैं। वे अपनी बेटी के गाल को चूम रहे हैं और उन्हें जिंदगी के नए फेज में प्रवेश करने पर आशीर्वाद दे रहे हैं।
इससे पहले एक पोस्ट में सुनील शेट्टी ने अथिया और केएल राहुल के नाम अपनी भावनाएं जाहिर की थीं। उन्होंने लिखा था, "थामने के लिए एक हाथ और यकीन करने की वजह। क्योंकि कभी-कभी सही जगह एक इंसान, प्यार और विश्वास होता है। बधाई हो मेरे बच्चो। भगवान कृपा बनाए रखें।"
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया की शादी 23 जनवरी को खंडाला में क्रिकेटर केएल राहुल से हुई। अन्ना ने मीडिया के सामने आकर उनकी शादी का पहला अनाउंसमेंट किया था।
सुनील शेट्टी ने मीडिया से कहा था कि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और वे आधिकारिक रूप से ससुर बन गए हैं। शेट्टी ने यह भी कहा था कि केएल राहुल उनके लिए दामाद नहीं, बल्कि बेटे ही हैं।
और पढ़ें…
अथिया शेट्टी के भाई अहान ने शेयर की शादी की इमोशनल कर देने वाली तस्वीरें, दीदी-जीजा ने लुटाया प्यार
पापा सुनील शेट्टी ने दिया 50Cr का बंगला, अंकल सलमान खान ने डेढ़ करोड़ की कार, अथिया को मिले ऐसे तोहफे
25 साल की उर्फी जावेद को मुंबई में नहीं मिल रहा किराए का घर, कहीं कपड़े तो कहीं धर्म बना मुसीबत!