- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- फिल्मों से ज्यादा बोल्डनेस और विवादों के कारण सुर्खियों में रही एक्ट्रेस, 1 को छोड़ सभी मूवीज रही FLOP
फिल्मों से ज्यादा बोल्डनेस और विवादों के कारण सुर्खियों में रही एक्ट्रेस, 1 को छोड़ सभी मूवीज रही FLOP
एंटरटेनमेंट डेस्क.बोल्ड अदाओं और विवादों की वजह से सुर्खियों में रही तनुश्री दत्ता 19 मार्च को 39 साल की हो गई है। तनुश्री ने अपने करियर में फिल्मों से ज्यादा हॉटनेस की वजह से पॉपुलैरिटी हासिल की। मजह एक फिल्म हिट देने वाली तनुश्री अब गुमनाम है।

1984 में झारखंड में जन्मी तनुश्री दत्ता ने 20 साल की उम्र में फैमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 2004 में मिस यूनिवर्स ब्यूटी पीजेंट में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था।
2005 में उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया। उनकी पहली फिल्म इमरान हाशमी और सोनू सूद के साथ आशिक बनाया आपने थी। फिल्म हिट और अपनी पहली ही मूवी में तनुश्री ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए।
हालांकि, पहली ही में फिल्म अपनी बोल्डनेस दिखाने वाली तनुश्री ने 5 साल के फिल्म करियर में 13 फिल्मों में काम किया। 1 को छोड़कर उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने से खुद को बचा नहीं पाई।
2005 में ही तनुश्री फिल्म चॉक्लेट: डीप डार्क सीक्रेट्स में नजर आई। अनिल कपूर-सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म ने 6.64 करोड़ का बिजनेस किया।
2007 में तनुश्री दत्ता फिल्म रकीब में नजर आई। राहुल खन्ना, शरमन जोशी, जिम्मी शेरगिल के साथ यह फिल्म कब आई और तली गई पता ही चला। इसी साल वह ढोल (16.06 करोड़) , रिस्क (2.83 करोड़) , गुड ब्वॉय बेड ब्वॉय (7.25 करोड़) और स्पीड जैसी फिल्मों में नजर आई। ये सभी मूवीज सुपरफ्लॉप साबित हुई।
2008 में तनुश्री दत्ता सास बहू और सेंसेक्स में नजर आई। ये फिल्म बॉक्स ऑफि पर 2.38 करोड़ ही कमा पाई। वहीं, 2010 में उन्होंने एक साउथ की फिल्म के साथ रामा द सर्वेयर (0.15 करोड़), रॉक और अपार्टमेंट (0.21 करोड़) में काम किया। ये फिल्में भी फ्लॉप ही रही।
तनुश्री दत्ता का विवादों से भी गहरा ताना रहा है। उन्होंने 2018 के मीटू कैंपेन में नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी। नाना ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद तनुश्री के खिलाफ केस तक दर्ज कराया था।
सालों से गुमनाम जिंदगी जी रही तनुश्री दत्ता दोबारा फिल्मों में काम करना चाहती है। उन्होंने कुछ साल एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कुछ फिल्मों की कहानियां पढ़ रही है। यदि कोई पसंद आई तो वह उसमें काम करेंगी।
ये भी पढ़ें...
120 Cr वाली Kabzaa, जिसे देख आई थी KGF 2 की याद BOX OFFICE पर निकली फिसड्डी, फर्स्ट डे कमाए इतने
अलाना पांडे की शादी की Inside Photos, पति संग रोमांटिक दिखी दुल्हनिया, इन सेलेब्स ने खूब मचाया धमाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।