साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस के. आर. विजया को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है कि उन्होंने अपने करियर के चरम पर प्राइवेट जेट और लग्जरी लाइफस्टाइल अपनाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे शूटिंग्स के लिए निजी विमान से यात्रा करती थीं और उस दौर की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल थीं।
फिल्म स्टार्स को उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। उनके घर से लेकर कार कलेक्शन तक पर सबकी नज़र रहती हैं और ऐसे में किसी के पास प्राइवेट जेट का होना सोने पर सुहागा की तरह होता है। क्या आप जानते हैं कि देश की वह पहली एक्ट्रेस कौन रही है, जिसने सबसे पहले प्राइवेट जेट खरीदा था। आपको जान कर हैरानी होगी कि ये नयनतारा, ऐश्वर्या राय या तृषा कृष्णन नहीं हैं, बल्कि कोई और हैं, जिसके बारे में हाल ही में खुलासा हुआ है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस के. आर. विजया की। उनकी बहन के. आर, वत्सला ने एक इंटरव्यू में उनकी लाइफस्टाइल के बारे में बात की है।

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस के. आर. विजया
साउथ इंडियन सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस के. आर. विजया आज भी अपनी शानदार फिल्मों और ग्रेसफुल स्क्रीन प्रेजेंस के लिए याद की जाती हैं। लेकिन हाल ही में उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सामने आए दावे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने करियर के सुनहरे दौर में वे प्राइवेट जेट से शूटिंग्स पर जाया करती थीं। इतना ही नहीं, उस समय वे उन चुनिंदा सितारों में थीं जो स्टारडम के साथ बेहद लग्जरी जिंदगी जीते थे।

प्राइवेट जेट से शूटिंग पर जाती थीं के. आर. विजया
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, के. आर. विजया अपने करियर के पीक पर निजी विमान से यात्रा करती थीं। उनकी बहन और एक्ट्रेस के. आर. वत्सला के इंटरव्यू के मुताबिक, वे शूटिंग्स के लिए अपने निजी विमान का इस्तेमाल करती थीं और कभी-कभी शिप्स और अन्य लग्जरी सुविधाओं का भी लाभ उठाती थीं। यह भी दावा किया गया कि वे अपनी सफलता के बावजूद बेहद सरल स्वभाव की थीं और कभी घमंड नहीं दिखाती थीं।

15 की उम्र से सुपरस्टार बनने तक के. आर. विजया का सफर
के . आर. विजया ने 1963 में फिल्म ‘कार्पगम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। मात्र 15 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उन्होंने उस दौर के सबसे बड़े सितारों जैसे शिवाजी गणेशन, एम. जी. रामचंद्रन, एन. टी. रामाराव, कमल हासन आदि के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शामिल
1970 के दशक में के. आर. विजया को साउथ इंडस्ट्री की सबसे की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में गिना जाता था। कहा जाता है कि उस दौर में उनकी फीस कई बड़े पुरुष कलाकारों के बराबर हुआ करती थी। यह उन्हें इंडियन सिनेमा की सबसे प्रभावशाली स्टार्स में से एक बनाता है।

'पुन्नगै अरसी' के नाम से मशहूर हुईं के. आर. विजया
फैंस ने के. आर. विजया को प्यार से 'पुन्नगै अरसी' यानी मुस्कान की रानी का खिताब दिया। उनकी शांत मुस्कान, दिव्य स्क्रीन प्रेजेंस और देवी-देवताओं के किरदारों में उनकी पॉपुलैरिटी ने उन्हें खास पहचान दी। उन्होंने 500 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया और कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आईं, जो भारत और श्रीलंका तक फेमस हुए।

के. आर. विजया का असली नाम क्या है?
77 साल की के. आर. विजया का असली नाम दैवनायकी है। उनका जन्म मलयाली पैरेंट्स रामचन्द्र नायर और कल्याणी के यहां चेन्नई में हुआ था। 6 दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाली देवनायकी की शादी बिजनेसमैन व्यवसायी, मदाथिल वेलायुथन से 1966 में हुई थी, जिनका 2016 में 82 साल की उम्र में निधन हो चुका है। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम हेमलता है।
