'लॉक अप: सच या सज़ा' में सुनीता आहूजा ने शादी, बेवफाई की चर्चाओं और गोविंदा संग रिश्ते पर खुलकर बात की। कहा- “मैं बच्चों के लिए जीती हूं, अब कुछ बदल नहीं सकता।”

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सज़ा' के चौथे एपिसोड में उन्होंने अपनी शादी, बेवफाई की चर्चाओं और गोविंदा के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की। सुनीता ने स्वीकार किया कि शादी में जो भी हुआ, अब उसे बदलना संभव नहीं है और उन्होंने अपनी जिंदगी को बच्चों के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी निजी जिंदगी में शांति और प्राइवेसी चाहती हैं। उनके बयान के बाद एक बार फिर गोविंदा और सुनीता का रिश्ता चर्चा का विषय बन गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेवफाई के दर्द पर क्या बोलीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा?

रियलिटी शो में बातचीत के दौरान श्वेता कालरा ने सुनीता आहूजा से उनके पुराने इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने शादी में बेवफाई से जुड़ा दर्द साझा किया था। इस पर सुनीता ने कहा, "अगर ऐसा हुआ भी तो अब क्या कर सकते हैं? शुरू से ही ऐसा होता आया है। वह हीरो हैं, इसलिए आप कुछ कह भी नहीं सकते। इस उम्र में अगर मैं यही सब सोचती रहूंगी तो मेरी डायबिटीज़ और बढ़ जाएगी। जैसा चल रहा है, वैसा चलने दो।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात का दुख नहीं होता, तो सुनीता ने साफ कहा, "मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं।" उन्होंने आगे कहा, "क्या आप किसी को रोक सकते हैं? क्या मैं 24 घंटे उनके सामने बैठी रहूं? सामने वाला भी परेशान हो जाएगा। इसलिए मैं इन बातों के बारे में सोचती ही नहीं हूं।"

यह भी पढ़ें : 'उसने पैर पकड़कर रो-रो कर माफी मांगी', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा

गोविंदा से अलग दूसरे घर में क्यों रहती हैं सुनीता आहूजा?

सुनीता ने बताया कि उनके और गोविंदा के अलग-अलग घर हैं और इसकी वजह भी उन्होंने साफ की। उन्होंने कहा, "हमारे दो घर हैं। उनके घर में उनसे मिलने बहुत लोग आते हैं। मुझे अपने घर में प्राइवेसी चाहिए।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब उन्हें कहीं और प्यार तलाशने में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि जिंदगी में वह बहुत कुछ देख चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता का हो रहा तलाक? बेटी टीना ने पहली बार बयां किया दर्द

गोविंदा और सुनीता की शादी कब हुई थी?

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं—टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। सालों से गोविंदा का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जाता रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस नीलम के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर हुई थी। हाल के सालों में एक यंग मराठी एक्ट्रेस के साथ भी उनके रिश्ते की अफवाहें सामने आई थीं। हालांकि इन खबरों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।