ICC T20 World Cup 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 7 फरवरी को मुंबई में आयोजित है। बादशाह, नोरा फतेही, ऋषभ रिखीराम शर्मा और शिवमणि इसमें  परफॉर्म करेंगे। अमेरिका के खिलाफ भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

Nora Fatehi perform at the opening ceremony: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 ( ICC T20 World Cup) की ओपनिंग सेरेमनी शनिवार 7 फरवरी को मुंबई में होगी। क्रिकेट के रोमांचक नजारे के लिए, बल्कि एक खास म्यूजिकल इवेंट के लिए भी तैयार रहें।

शुक्रवार को आईसीसी ने ऐलान किया है कि पॉप्युलर रैपर बादशाह, एक्ट्रेस नोरा फतेही, neoclassical music के उस्ताद ऋषभ रिखीराम शर्मा और दिग्गज तालवादक शिवमणि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में मुख्य आकर्षण होंगे।

बादशाह ने बताया खुद के लिए बड़ा मौका

क्रिकेट महाकुंभ में बादशाह ने अपने कार्यक्रम के लिए एक प्रेस रिलीज में कहा, “स्पोर्टस, एंटरनटेनमेंट और कल्चरल के इस ग्लोबल फेस्टीवल का हिस्सा बनकर मैं बेहद रोमांचित हूं। क्रिकेट के साथ म्यूजिक भी लोगों को एक साथ लाता है, और मैं इस शानदार मंच पर अपनी एनर्जी बिखेरने के लिए बेताब हूं।”

सितार से साथ फ्यूजन पेश करेंगे ऋषभ रिखीराम शर्मा

ऋषभ रिखीराम शर्मा ने आगे कहा, “मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि सितार की अपनी एक अलग ही जगह है, जहां इसे नए और अनोखे अंदाज में पेश किया जा सकता है। ऐसी जगहें जहां न सिर्फ लोग इसे देखने का नजरिया बदलें, बल्कि इसके प्रति सम्मान भी बढ़ाएं। आईसीसी टी20 विश्व कप में ओपनिंग करना मैंने कभी सोचा भी नहीं था, लेकिन यह भारतीय शास्त्रीय संगीत को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस ऐतिहासिक पलों में अपनी संगीतमय प्रस्तुति देने के लिए मैं बेहद एक्साइटेड हूं, और 60,000 फैंस की मौजूदगी में उस्ताद शिवमणि के साथ मंच शेयर करने का मुझे और भी सम्मान प्राप्त है!”

भारत ग्रुप 'ए' में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका के साथ है, और 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

अगर टीम इंडिया खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करती है, तो वह टी20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखने वाली पहली टीम बन जाएगी, और यह उसकी तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी होगी, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम बन जाएगी।

भारत टी20 विश्व कप टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।