चॉल से चमक तक! जयकिशन से कैसे जैकी श्रॉफ बने जग्गू दादा? सच हुई वो भविष्यवाणी
जैकी श्रॉफ 69 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1 फरवरी को मुंबई में हुआ था। जैकी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। इस उम्र में भी वे फिल्मों में एक्टिव हैं। वे बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े फैट्क्स…

69 साल के हुए जैकी श्रॉफ
69 साल के जैकी श्रॉफ अपनी दरियादिली के लिए फेमस हैं। इस उम्र में भी लगातार फिल्मों में एक्टिव जैकी ने अपनी लाइफ में काफी संघर्ष किया। उनका सफर चॉल से शुरू हुआ और बॉलीवुड तक पहुंचा।
क्या है जैकी श्रॉफ का असली नाम
जैकी श्रॉफ का असली नाम जयकिशन काकूभाई श्रॉफ है। कहा जाता है कि पेरेंट्स ने संगीतकार जयकिशन के नाम पर उनका नाम रखा था। हालांकि, एक स्कूल के दोस्त के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदलकर जैकी श्रॉफ किया था। वैसे, वे अपनी चॉल में जग्गू दादा के नाम भी पॉपुलर थे।
ये भी पढ़ें... Samara Tijori कौन? भूमि पेडनेकर की 'दलदल' की नई सनसनी-इस हीरो से खास कनेक्शन
जैकी श्रॉफ के पिता ने की थी भविष्यवाणी
जैकी श्रॉफ ने अनुपम खेर को दिए एक इटंरव्यू में बताया था कि पढ़ाई में उन्हें दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन खुद के हालात बदलने के लिए पढ़ाई करना जरूरी था। हालांकि, एक दिन उन्होंने अपने पिता को बताया कि वे पढ़ना नहीं चाहते हैं। इस बात पर उन्होंने गुस्सा नहीं किया बल्कि कहा कोई बात नहीं और भविष्यवाणी की थी कि तुम एक दिन एक्टर बनोंगे और ऐसा ही हुआ।
जैकी श्रॉफ की डेब्यू फिल्म कौन सी?
जैकी श्रॉफ एयरलाइन बुकिंग कंपनी में काम करते थे। एक दिन उन्हें एक शख्स ने मॉडलिंग का ऑफर दिया। जैकी ने नौकरी छोड़कर मॉडलिंग करनी शुरू कर दी। बताया जाता है कि देव आनंद का बेटा जैकी का दोस्त था और उसी की वजह से उन्हें फिल्म स्वामी दादा में काम करने का मौका। इस मूवी में उनका छोटा रोल था। इसके बाद 1983 में आई फिल्म हीरो में उन्हें लीड रोल करने का मौका। इस फिल्म ने ऐसा कमाल दिखाया कि जैकी रातोंरात सुपरस्टार बन गए।
जैकी श्रॉफ की फिल्में
जैकी श्रॉफ ने अंदर बाहर (1984), तेरी मेहरबानियां (1985), कर्मा (1986), राम लखन (1989), त्रिदेव (1989), खलनायक (1993), रंगीला (1995), अग्नि साक्षी (1996), बॉर्डर (1997), हलचल (2004), भागम भाग (2006), हैप्पी न्यू ईयर (2014), हाउसफुल 3 (2016), भारत (2019), सूर्यवंशी (2021), बिगिल (2019), जेलर (2023), साहो (2019), दे कॉल हिम ओजी (2025) सहित कई फिल्मों में काम किया।
जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्में
आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ ने अपने करियर में 13 भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। अब वे ज्यादातर फिल्मों में विलेन के रोल करने नजर आते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल है। वहीं, 2025 में वे हाउसफुल 5, तन्वी द ग्रेट, दे कॉल हिम ओजी और तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में नजर आए थे।
ये भी पढ़ें... OTT Most Watch Movies: BO पर पिटीं फिल्म का OTT पर तूफान, 2026 में इन 5 मूवी को सबसे ज्यादा देखा गया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।