करीना कपूर को 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में आने का आज भी अफसोस है। बेबो चाहती हैं कि बेटे तैमूर और जेह पहले पढ़ाई पूरी करें, फिर अपने सपनों का करियर चुनें।

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'दायरा' के प्रमोशन में बिजी हैं। वो अलग-अलग चैनल, इवेंट और पॉडकास्ट में जाकर मूवी को प्रमोट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने निजी लाइफ को लेकर कई सारे खुलासे किए। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में एक ऐसा फैसला किया, जिसका अफसोस आज भी है। वो नहीं चाहती कि उनके बच्चे भी वहीं गलती करें। आइए जानते हैं, एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा।

11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ फिल्मों में आई थीं करीना

करीना ने हाल ही में पॉडकास्टर हनुमान दास के साथ बातचीत में अपने इस पुराने फैसले पर खुलकर बात की। अदाकारा ने बताया कि उन्होंने 11वीं कक्षा के बाद आगे पढ़ाई नहीं की और एक्टिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया। उस वक्त उनके लिए फिल्मों में काम करना सबसे बड़ा सपना था और वह खुद को एक एक्ट्रेस के तौर पर साबित करना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि शिक्षा पूरी नहीं कर पाना उनके मन में आज भी एक कसक के रूप में है। उनके मुताबिक, उस समय उनके पास पढ़ाई जारी रखने का मौका था, लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने आगे पढ़ाई नहीं की।

'लोग मजाक उड़ाते तो भी मुझे अपना सपना पूरा करना था'

करीना ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें पता था कि उनके इस फैसले पर लोग सवाल उठा सकते हैं या उनका मजाक बना सकते हैं। लेकिन उन्हें एक बेहतरीन अदाकारा बनना था। भले ही एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी हो, लेकिन वो अपने करियर में कामयाब साबित हुईं। ‘रिफ्यूजी’ के बाद करीना ने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘चमेली’, ‘ओमकारा’, ‘जब वी मेट’, ‘तलाश’, ‘हीरोइन’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘क्रू’ और ‘सिंघम अगेन’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी पहचान मजबूत की।

अपनी गलती से बेटों को सीख देना चाहती हैं करीना

भले ही करीना की पढ़ाई अधूरी रह गई। लेकिन वो चाहती है कि उनके दोनों बच्चे तैमूर और जेह पहले एजुकेशन पूरा करें और बाद में करियर को लेकर कोई फैसला लें। वो नहीं चाहती है कि उनके बच्चे भी शिक्षा को बीच में छोड़कर बाद में ऐसा महसूस करें कि कुछ अधूरा रह गया।

और पढ़ें: रश्मिका मंदाना के पति विजय देवरकोंडा बनेंगे भगवान कृष्ण? इस मूवी से राम चरण का कटा पत्ता

वर्कफ्रंट पर क्या कर रही हैं करीना?

काम की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन दिखाई देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म सच्ची घटनाओं से इंस्पायर है और दोनों कलाकार पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

और पढ़ें: Daayra Trailer Out: करीना कपूर-पृथ्वीराज की जोड़ी ने बढ़ाई धड़कनें, आखिर किस राज से उठेगा पर्दा?