Lock Upp Season 2:'लॉक अप: सच या सजा' का दूसरा सीजन कब और किस प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा? क्या दूसरे सीजन में कंगना रनौत की जगह फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट की भूमिका निभाएंगे? 'लॉक अप' के पहले सीजन का विजेता कौन था और शो ने किन कंटेस्टेंट्स को फेसम बनाया? 

रियलिटी शो पसंद करने वाले दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। नेटफ्लिक्स ने अपने चर्चित शो 'लॉक अप: सच या सजा' के दूसरे सीजन का टीजर जारी कर दिया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि इस बार टीजर में फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फरहा खान ( Farah Khan) और एक्टर रितेश देशमुख ( Riteish Deshmukh) जेल की सलाखों के पीछे नजर आ रहे हैं, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कंगना रनौत की जगह लेंगे फराह और रितेश?

'लॉक अप' का पहला सीजन काफी सफल रहा था और फैंस लंबे समय से इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। लगभग चार साल बाद शो नए अंदाज में वापसी कर रहा है। हालांकि, अभी तक कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर ने संकेत दिए हैं कि इस बार शो की कमान फराह खान और रितेश देशमुख संभाल सकते हैं। बता दें कि पहले सीजन में एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने होस्ट किया था। ऐसे में फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या दूसरे सीजन में कंगना को रिप्लेस कर दिया गया है।

टीजर में दिखा फराह-रितेश का टशन

रिलीज किए गए टीजर में फराह खान और रितेश देशमुख जेल के अंदर नजर आते हैं। दोनों के बीच हल्की नोकझोंक और टशन भी देखने को मिलता है। इसके बाद दोनों रहस्यमयी मुस्कान देते हैं और वीडियो के अंत में "To Be Continued" लिखा दिखाई देता है, जिससे शो को लेकर सस्पेंस और बढ़ जाता है। नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "दो खास मेहमान, एक लॉकअप।" शो 27 जून से प्रसारित होगा और इसे शनिवार से बुधवार तक रात 8 बजे देखा जा सकेगा।

View post on Instagram

नए सीजन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह

टीजर रिलीज होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई दर्शकों का मानना है कि नया सीजन पहले से ज्यादा मनोरंजक होगा। वहीं कुछ फैंस अभी भी कंगना रनौत को शो में मिस कर रहे हैं और उन्हें दोबारा होस्ट के रूप में देखना चाहते हैं।

और पढ़ें: डेटिंग के 19 दिन बाद इस एक्ट्रेस ने मुस्लिम शख्स से की शादी, रिश्ते का अंजाम हुआ भयानक

पहले सीजन का विजेता कौन था?

साल 2022 में आए 'लॉक अप' के पहले सीजन ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। जेल की थीम पर आधारित इस शो ने कई प्रतिभागियों को नई पहचान दिलाई, जिनमें अंजलि अरोड़ा का नाम प्रमुख है। शो के पहले सीजन के विजेता मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) बने थे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी और शो जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था।

और पढ़ें: पैठणी साड़ी में छाईं कंगना रनोट, ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा