- Home
- Entertainment
- Anupamaa Actress का शॉकिंग खुलासा: डायरेक्टर ने कहा- मेरे सामने बिकिनी पहनो, कुछ देखना है!
Anupamaa Actress का शॉकिंग खुलासा: डायरेक्टर ने कहा- मेरे सामने बिकिनी पहनो, कुछ देखना है!
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। उन्होंने खुलासा किया कि 19 साल की उम्र में एक फिल्ममेकर ने उनसे मीटिंग के दौरान ऐसी मांग कर दी, जिसे सुनकर वह असहज हो गईं।

19 साल की उम्र और एक चौंकाने वाली मीटिंग
मदालसा शर्मा ने Hauterrfly को बताया कि जब वह महज 19 साल की थीं, तब एक जाने-माने फिल्ममेकर ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया। शुरुआत में बातचीत सामान्य लगी, लेकिन धीरे-धीरे मामला असहज होता गया। उन्होंने कहा कि उस समय वह इंडस्ट्री में नई थीं और अपने करियर को लेकर काफी एक्साइटेड भी थीं। लेकिन इस मीटिंग ने उन्हें एक कड़वा अनुभव दिया, जिसने उन्हें यह समझा दिया कि फिल्म इंडस्ट्री में हर मौके के पीछे सही इरादा हो, यह जरूरी नहीं होता।
डायरेक्टर ने पूछा - बिकिनी कम्फर्टेबल हो?
एक्ट्रेस ने बताया, “मैं उस वक्त करीब 19 साल की थी। उन्होंने मुझसे कहा कि वह ऐसी लड़की ढूंढ रहे हैं जो बिकिनी पहनने में सहज हो। मुझे लगा यह कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन मैं यह समझना चाहती थी कि कहानी में इसकी जरूरत क्यों है।” मदालसा के मुताबिक, उन्होंने प्रोफेशनल तरीके से इस सवाल को लिया और यह जानने की कोशिश की कि यह किरदार की डिमांड है या कुछ और। लेकिन आगे जो हुआ, उसने उन्हें हैरान कर दिया।
यह भी पढ़ें : 'डायरेक्टर ने 10 बार गलत तरीके से छुआ', मोनालिसा ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया POCSO केस!
डायरेक्टर ने कहा- यहीं बिकिनी पहनकर दिखाओ
मदालसा ने खुलासा किया कि फिल्ममेकर ने उनसे कहा कि वह उनके सामने बिकिनी पहनकर दिखाएं ताकि वह उनकी बॉडी लैंग्वेज देख सकें। इस पर एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में जवाब दिया, “मैं एक एक्टर हूं। अगर रोल की डिमांड होगी तो मैं कैमरे के सामने बिकिनी, साड़ी या लहंगा कुछ भी पहन सकती हूं। लेकिन आपके सामने ऐसा करना मेरे काम का हिस्सा नहीं है।” उन्होंने बताया कि यह सुनकर माहौल काफी अजीब हो गया, लेकिन उन्होंने खुद को मजबूती से संभाला।
मदालसा शर्मा ने दिया था करारा जवाब
मदालसा के मुताबिक़, उन्होंने डायरेक्टर को आगे कहा, "अगर आपको मेरे टैलेंट पर भरोसा है तो आप मुझे कास्ट कर सकते हैं, नहीं तो मुझे पता है दरवाजा कहां है।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने उस समय बिना झिझक अपनी बात रखी और वहां से निकलने में ही समझदारी समझी। यह अनुभव उनके लिए एक सीख था कि किसी भी स्थिति में अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए, चाहे सामने कितना भी बड़ा मौका क्यों न हो।
यह भी पढ़ें : 32 साल की एक्ट्रेस ने फ्रीज कराए थे एग्स, हो गई ऐसी हालत कि चल भी नहीं पा रही थी…
बाद में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
कुछ दिनों बाद मदालसा को पता चला कि उसी फिल्ममेकर ने उस प्रोजेक्ट के लिए किसी और एक्ट्रेस को कास्ट कर लिया है और वह उनके साथ रिश्ते में भी थे। इस जानकारी ने उन्हें और भी ज्यादा हैरान किया। उन्होंने महसूस किया कि इंडस्ट्री में कई बार फैसले टैलेंट के बजाय निजी कारणों से भी लिए जाते हैं। हालांकि, इस घटना के बावजूद उन्होंने अपने करियर पर फोकस बनाए रखा।
‘अनुपमा’ से मिली मदालसा शर्मा को पहचान, सफर जारी
Anupamaa में काव्या का किरदार निभाकर मदालसा शर्मा को घर-घर में पहचान मिली। इस शो में रूपाली गांगुली लीड रोल में हैं। मदालसा ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में तेलुगु फिल्म ‘Fitting Master’ से की थी और ‘Shourya’, ‘Samrat & Co.’ और ‘Ram Leela’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। आज वह टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। 34 साल की मदालसा शर्मा की शादी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती से हुई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।