Mika Singh House Inside Photos: 13 साल की उम्र में सिर्फ 75 रुपए कमाने वाले मीका सिंह आज 99 प्रॉपर्टी के मालिक कैसे बन गए? क्या सच में उनका मुंबई वाला घर 50 करोड़ रुपए का है? शाहरुख खान ने गौरी खान से उनकी मुलाकात क्यों करवाई? 8 बेडरूम वाला घर 5 बेडरूम के लग्जरी महल में कैसे बदला? आखिर मीका की दौलत और निवेश का असली राज क्या है?

पंजाबी सिंगर मीका सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं बल्कि उनका आलीशान मुंबई घर और करोड़ों की प्रॉपर्टी है। हाल ही में मीका ने अपने लग्जरी अपार्टमेंट के दरवाजे खोले और अपनी सफलता के पीछे की कहानी शेयर की। उन्होंने बताया कि 13 साल की उम्र में 75 रुपए कमाने से लेकर देशभर में 99 प्रॉपर्टी के मालिक बनने तक का उनका सफर आसान नहीं था। मीका ने यह भी खुलासा किया कि उनके 50 करोड़ रुपए के घर को डिजाइन करने में शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान ने अहम भूमिका निभाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

75 रुपए से शुरू हुआ मीका सिंह का करोड़ों की दौलत का सफर

मीका सिंह ने बताया कि उन्होंने 13 साल की उम्र में जागरण में परफॉर्म करके पहली बार 75 रुपए कमाए थे। उस समय उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह देशभर में दर्जनों प्रॉपर्टी के मालिक बन जाएंगे। मीका का कहना है कि बड़े भाई दलेर मेहंदी के मार्गदर्शन, मेहनत, प्रतिभा और सही निवेश ने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया।

यह भी पढ़ें : 83 साल के अमिताभ बच्चन ने एक दिन में की 12 फिल्मों की शूटिंग, जुनून देख हर कोई हैरान!

मीका सिंह की 99वीं प्रॉपर्टी है मुंबई का आलीशान घर

मीका सिंह ने खुलासा किया कि उनका मुंबई वाला लग्जरी अपार्टमेंट उनकी 99वीं प्रॉपर्टी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका हमेशा सपना एक सफल गायक बनने का था, लेकिन इतनी बड़ी रियल एस्टेट संपत्ति का मालिक बनना उन्होंने कभी नहीं सोचा था। मीका ने यह प्रॉपर्टी साल 2012 में खरीदी थी। उस वक्त वे अंधेरी वेस्ट में रहते थे। बिल्डिंग के बारे में अच्छी बातें सुनने के बाद उन्होंने प्रोजेक्ट देखा और इतना प्रभावित हुए कि उसी बिल्डिंग में छह फ्लैट खरीद लिए। प्रोजेक्ट पूरा होने में करीब छह साल लगे और 2018 में उन्हें इसका पजेशन मिला। आज इस घर की अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

शाहरुख खान ने कराई मीका की गौरी खान से मुलाकात

मीका के मुताबिक, उन्होंने अपने करीबी दोस्त शाहरुख खान से उन्हें गौरी खान से मिलवाने की गुजारिश की थी। उन्होंने बताया कि शाहरुख ने मजाक में पहले उन्हें खर्चे को लेकर चेतावनी दी थी। हालांकि मीका अपने फैसले पर अडिग रहे। बाद में गौरी खान ने एक शर्त पर प्रोजेक्ट स्वीकार किया कि डिजाइन से जुड़े सभी फैसलों पर उन्हें पूरा भरोसा करना होगा। करीब दो साल की मेहनत के बाद घर को शानदार रूप दिया गया।

यह भी पढ़ें : 'सलमान खान केस' पर बनी 'काला हिरण' कर क्यों पछता रहे गोविंद नामदेव! खुद बताई फिल्म करने की वजह

8 बेडरूम से बना 5 बेडरूम का लग्जरी महल

शुरुआत में यह अपार्टमेंट 8 बेडरूम के लेआउट में तैयार किया गया था। लेकिन गौरी खान ने इसे बदलकर विशाल 5 बेडरूम वाले लक्जरी घर में तब्दील कर दिया। घर में फैमिली रूम, गेस्ट सुइट, बड़ा लिविंग एरिया और मीका का निजी स्पेस शामिल है। मीका का दावा है कि वह एक समय में करीब 40 मेहमानों की मेजबानी आराम से कर सकते हैं।

View post on Instagram

मीका सिंह की हर प्रॉपर्टी में है गणेश जी की मूर्ति

मीका सिंह ने बताया कि उनके घर में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का मंदिर भी है। उन्होंने कहा कि उनकी हर प्रॉपर्टी में भगवान गणेश की मूर्ति जरूर होती है, जो उनकी आस्था का प्रतीक है। मीका का मानना है कि लोगों को महंगी चीजों पर फिजूल खर्च करने के बजाय बचत और निवेश पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी प्रॉपर्टियां और 100 एकड़ का फार्महाउस सिर्फ संपत्ति नहीं बल्कि लंबे समय का निवेश हैं, जो कई लोगों को रोजगार भी देते हैं