Mini Mathur Wins Alliance Season 1: टीवी स्टार अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर मिनी माथुर ने 'अलायंस' की ट्रॉफी अपने नाम कर लीं। इसके साथ उन्होंने 50 लाख रुपए भी जीतें
रियलिटी शो 'अलायंस' (Alliance) के पहले सीजन का आखिरकार विजेता मिल गया है। टीवी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को मात दी और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके साथ ही उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। करीब 6 हफ्तों तक चले इस शो में मिनी की रणनीति, शांत स्वभाव और लगातार अच्छा प्रदर्शन उनकी जीत की सबसे बड़ी वजह बना।
फिनाले में हुआ कांटे का मुकाबला
ग्रैंड फिनाले में मिनी माथुर, अली गोनी और रूही दोसानी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। अली गोनी पहले ही 'Ace of the Week' बनकर फिनाले में अपनी जगह पक्की कर चुके थे, जबकि मिनी और अन्य कंटेस्टेंट्स को फाइनल तक पहुंचने के लिए कई मुश्किल टास्क पार करने पड़े। आखिरी मुकाबले में मेंटल और फिजिकल पावर की परीक्षा लेने वाले टास्क में मिनी सबसे आगे रहीं और ट्रॉफी जीतने में सफल रहीं।
जीत के बाद क्या बोलीं मिनी?
ट्रॉफी जीतने के बाद मिनी माथुर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफर उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि वह खुद को कुछ बातों में साबित करना चाहती थीं और इस शो ने उन्हें वह मौका दिया। मिनी ने इस पूरे अनुभव को "बेहद शानदार और अविश्वसनीय" बताया।
शानदार गेमप्ले बना जीत की वजह
मिनी माथुर शुरुआत से ही शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में गिनी जा रही थीं। उन्होंने पूरे सीजन में अपनी समझदारी, रणनीतिक सोच और शांत व्यवहार से दर्शकों के साथ-साथ शो के मेकर्स को भी प्रभावित किया। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट्स ने उन्हें जरूरत से ज्यादा डिप्लोमैटिक बताया, लेकिन आखिर में उनकी यही रणनीति उनके लिए जीत का कारण बनी।
और पढ़ें: 'उसने रिश्ता बचाने की कितनी कोशिश की',भाई सोहेल खान के तलाक का दर्द बताते इमोशनल हुए सलमान खान!
शो में कौन-कौन था शामिल?
'अलायंस' की शुरुआत 26 जून को हुई थी। शो को एक्टर कुणाल खेमू ने होस्ट किया, जबकि निखिल चिनप्पा भी इसमें अहम भूमिका में नजर आए। पहले सीजन में अर्सलान गोनी, अली गोनी, रूही दोसानी, नीति टेलर, कुशाल टंडन, जैद दरबार, और मिनी माथुर समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हुए थे। सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में शामिल हुई थीं। छह हफ्तों तक चले इस रियलिटी शो का अंत मिनी माथुर की जीत के साथ हुआ।
इसे भी पढ़ें: Lock Upp2 की विनर बनीं श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी को इतने वोट से दिया मात, जीती 1करोड़ रुपए
