शाहरुख़ खान को बॉलीवुड में काम करते 34 साल हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने मंगलुरु में इवेंट रखा, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पॉकेट में हमेशा एक तस्वीर होती है।
बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान ने 26 जून को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार 34 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर वह कर्नाटक के मंगलुरु में आयोजित एक फैन इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने अंदाज, डांस और मजेदार बातों से दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन सबसे भावुक पल तब आया, जब शाहरुख ने अपनी जेब से बचपन की इकलौती तस्वीर निकालकर दिखाई। उन्होंने बताया कि यह फोटो मंगलुरु में खींची गई थी, जहां उन्होंने अपने शुरुआती पांच साल बिताए थे। बताया जा रहा है कि शाहरुख़ अपनी यह तस्वीर हमेशा पॉकेट में रखते हैं।

शाहरुख खान ने दिखाई बचपन की इकलौती तस्वीर
34 साल पूरे होने के जश्न के दौरान शाहरुख खान ने अपनी जेब से बचपन की एक पुरानी तस्वीर निकाली और दर्शकों को दिखाई। तस्वीर दिखाते हुए उन्होंने कहा, "भले ही यह तस्वीर अभी थोड़ी अजीब लगे, क्योंकि इसमें मैंने कपड़े नहीं पहने हैं। मेरे बचपन की यही एकमात्र तस्वीर है, जो मंगलुरु में खींची गई थी। इसमें मैं बिना कपड़ों के एक बाल्टी में बैठा हूं।" उनकी यह बात सुनते ही पूरा हॉल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा।
यह भी पढ़ें : शाहरुख़ खान की अरबों की दौलत का राज, करोड़ों का घर- कारें यहां जानिए पूरी डिटेल!

मंगलुरु से है दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान का खास रिश्ता
शाहरुख खान का जन्म नई दिल्ली में हुआ था, लेकिन उन्होंने बताया कि बचपन के शुरुआती पांच साल उन्होंने अपने नाना इफ्तिखार अहमद के साथ मंगलुरु में बिताए थे। इसी वजह से यह शहर उनके लिए बेहद खास और इमोशनल महत्व रखता है। इवेंट के दौरान उन्होंने कन्नड़ भाषा में भी फैंस का अभिवादन किया, जिसे सुनकर दर्शक खुशी से झूम उठे।
फैंस के साथ शाहरुख़ खान ने लगाए हिट गानों पर ठुमके
इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने अपने कई सुपरहिट गानों पर डांस भी किया। उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गानों के अलावा 'झूमे जो पठान' और 'छम्मक छल्लो' जैसे चार्टबस्टर गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी। उनके सिग्नेचर पोज ने भी फैंस का दिल जीत लिया।

'दीवाना' कैसे बनी शाहरुख खान की पहली फिल्म?
बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख खान की पहली रिलीज फिल्म 'दीवाना' संयोग से बनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में राजा सहाय के किरदार के लिए पहले अरमान कोहली को चुना गया था। लेकिन उनके प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद निर्माता गुड्डू धनोआ ने शाहरुख खान से संपर्क किया। गुड्डू धनोआ के मुताबिक, जब उन्होंने शाहरुख को फिल्म ऑफर की तो उन्होंने पहले मना कर दिया था, क्योंकि क्योंकि वह पहले से पांच फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थे। बाद में जब उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी तो दूसरे हिस्से से काफी प्रभावित हुए। शाहरुख ने उनसे कहा, "गुड्डू, मैं आपकी फिल्म कर रहा हूं, बस मेरी बाकी फिल्मों की तारीखें एडजस्ट कर दीजिए।"
यह भी पढ़ें : कभी कैंटीन से समोसा सप्लाई करते थे शाहरुख़ खान, सालों बाद किसने किया बड़ा खुलासा?
कितनी थी डेब्यू फिल्म के लिए शाहरुख़ खान की फीस?
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 'दीवाना' के लिए शाहरुख खान को 11 हजार रुपये साइनिंग अमाउंट और करीब 1.50 लाख रुपये फीस मिली थी। 'दीवाना' से शुरू हुआ शाहरुख खान का 34 साल का सफर आज 'पठान', 'जवान' और आने वाली फिल्म 'किंग' तक पहुंच चुका है।
