सिर्फ ₹1,500 लेकर मुंबई आए शाहरुख खान आज अरबपति  हैं। फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस, KKR, रेड चिलीज़ और लग्जरी लाइफस्टाइल ने उन्हें अरबों का मालिक बनाया।

34 साल पहले दिल्ली से सिर्फ बड़े सपने और करीब ₹1,500 लेकर मुंबई पहुंचे शाहरुख खान आज दुनिया के सबसे अमीर फिल्म सितारों में गिने जाते हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक उनकी एस्टीमेटेड नेट वर्थ करीब 1.4 बिलियन डॉलर यानी लगभग ₹12,490 करोड़ है। यह दौलत सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि प्रोडक्शन हाउस, आईपीएल टीम, रियल एस्टेट, ब्रांड एंडोर्समेंट और कई निवेशों से भी बनी है। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के 'किंग खान' ने आखिर कैसे अपना करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

₹1,500 से शुरू हुआ सफर, आज अरबों की संपत्ति

दिल्ली से एक्टिंग का सपना लेकर मुंबई पहुंचे शाहरुख खान ने शुरुआती संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। 25 जून 1992 को उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना’ रिलीज हुई थी। तब से लेकर तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने खुद को सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि सफल बिजनेसमैन के रूप में भी स्थापित किया। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 1.4 बिलियन डॉलर (लगभग ₹12,490 करोड़) बताई जाती है।

'मन्नत' से अलीबाग फार्महाउस तक, SRK की लग्जरी प्रॉपर्टीज

मुंबई के बांद्रा स्थित समुद्र किनारे बने शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' की मौजूदा अनुमानित कीमत करीब ₹300 करोड़ बताई जाती है। फिलहाल बंगले के रेनोवेशन के चलते वह परिवार के साथ पाली हिल स्थित किराए के घर में रह रहे हैं, जिसका मासिक किराया करीब ₹24 लाख बताया जाता है। इसके अलावा अलीबाग में उनका विशाल फार्महाउस भी है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹15 करोड़ बताई जाती है। इस प्रॉपर्टी में हेलिपैड और स्विमिंग पूल जैसी लग्जरी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

IPL टीम और प्रोडक्शन हाउस ने बढ़ाई SRK की दौलत

फिल्मों के अलावा शाहरुख खान ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में निवेश कर बिजनेस की दुनिया में भी मजबूत पहचान बनाई। आईपीएल की शुरुआत के समय उन्होंने टीम में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। साल 2002 में उन्होंने रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की स्थापना की। यह कंपनी फिल्म निर्माण, विजुअल इफेक्ट्स (VFX), डिस्ट्रीब्यूशन और अन्य मनोरंजन कारोबार से जुड़ी है। 'ओम शांति ओम', 'माय नेम इज़ खान', 'रा.वन', 'डॉन 2', 'डियर जिंदगी' और 'बदला' जैसी कई फिल्मों का निर्माण इसी बैनर के तहत हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की KidZania India में भी हिस्सेदारी है।

करोड़ों की कारें और ब्रांड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई

शाहरुख खान के गैराज में कई लग्जरी कारें शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास करीब ₹12 करोड़ की बुगाटी वेरॉन, तकरीबन 9.6 करोड़ की Rolls-Royce Phantom Drophead Coupe और करीब 3.39 करोड़ की Bentley Continental GT, 2.62 करोड़ की BMW i8, 1.35 करोड़ की BMW 7 Series, 1.77 करोड़-1.86 करोड़ तक की Mercedes-Benz S-Class और लगभग 88 लाख रुपए की Mercedes-Benz GLE जैसी महंगी कारें हैं। वे कई प्रीमियम कार, घड़ी और सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड्स के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी सालाना कमाई का बड़ा हिस्सा आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने टेक्नोलॉजी और एडटेक सेक्टर में भी निवेश किया है।

एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस, बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान एक फिल्म के लिए लगभग ₹150 करोड़ से ₹250 करोड़ तक फीस लेते हैं। हाल के सालों में 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने उनकी बॉक्स ऑफिस बादशाहत को और मजबूत किया। 'पठान' ने दुनियाभर में लगभग ₹1,005 करोड़, जबकि 'जवान' ने करीब ₹1,160 करोड़ का कारोबार किया। उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' है, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।