Shashi Tharoor ने Priyanka Chopra से Harvard India Conference में मुलाकात कर उन्हें ग्लोबल आइकन बताया। प्रियंका जल्द Varanasi से भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी, जिसका निर्देशन S. S. Rajamouli कर रहे हैं।

हार्वर्ड इंडिया सम्मेलन (Harvard India Conference) में प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात के बाद शशि थरूर ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्हें ग्लोबल आइकन बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका ने भारत को गौरवान्वित किया है। एक दशक से अधिक समय बाद इस बेहद प्रतिष्ठित कार्यक्रम में दोनों की मुलाकात हुई। एक ट्वीट में थरूर ने चोपड़ा की अचीवमेंट और ग्लोबल मंच पर इंडियन टेलेंट को रिप्रेजेंट करने को लेकर जमकर सराहना की।

शशि थरूर और प्रियंका चोपड़ा की वर्षों बाद हुई मुलाकात

इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए राजनेता ने लिखा, "हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस के क्लोजिंग सेरेमनी से ठीक पहले, हार्वर्ड के मंच पर प्रियंका चोपड़ा से (एक दशक से अधिक समय बाद) मुलाकात हुई।"

उन्होंने आगे कहा, "यह देखना (और सुनना) वाकई अद्भुत है कि वह कितना अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं! उन्होंने उस मंच पर पहुंचकर भारत का मान बढ़या है जिस पर भारतीयों को शायद ही कभी प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। और बेशक, वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं, उनका कॉन्फीडेंस बरकरार है और उनकी बातें Thoughtful and informative लगती हैं - इस पर गर्व न करने का कोई वजह नहीं है?!"

इस ट्वीट पर रिएक्ट देते हुए प्रियंका ने लिखा: "आपको दोबारा देखकर बहुत अच्छा लगा @ShashiTharoor सर। मैं हमेशा से आपकी बोलने की क्षमता और हाजिरजवाबी की बहुत बड़ी फैन रही हूं। मेरे पैनल में शामिल होने और अपनी intelligence शेयर करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आशा है आप जल्द स्वस्थ हो जाएंगे और हमारी मुलाकात फिर होगी।"

हमारी देसी गर्ल, जो हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों और बड़े ओटीटी प्रोजेक्ट्स में विजी थीं, आखिरकार भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वे एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से वापसी करने जा रही हैं, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं।

तेलुगु भाषा की यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसका बजट 1,300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

राजमौली ने वी विजयेंद्र प्रसाद और एसएस कांची के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा लिखी है। इस फिल्म के के बारे में फिल्म मेकर ने लिखा है: "एक शिव भक्त को एक प्राचीन ब्रह्मांडीय कलाकृति की खोज के लिए एक रहस्यमय मिशन पर भेजा जाता है। जैसे-जैसे वह इतिहास में यात्रा करते हुए सुरागों का पता लगाता है, उसे पता चलता है कि इस मिशन को सौंपने वाला एक शातिर व्यक्ति है जो विश्व पर हमेशा के लिए राज करना चाहता है।"

फिल्म में, पीसी मंदाकिनी की भूमिका निभा रही हैं। उनके पहले लुक वाले पोस्टर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और प्रशंसक इस महत्वाकांक्षी परियोजना की और अधिक झलकियाँ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।