असिस्टेंट डायरेक्टर और सपोर्टिंग एक्टर सरन राज का एक्सीडेंट में निधन हो गया है। इस खबर को सुनने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर गूंज उठी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ डायरेक्टर वेत्रिमारन के असिस्टेंट डायरेक्टर और सपोर्टिंग एक्टर सरन राज का 29 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत कार एक्सीडेंट की वजह से हुई। यह हादसा 8 जून की रात करीब 11.30 बजे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सपोर्टिंग एक्टर पलानियप्पन ने शराब के नशे में सरन राज की बाइक में अपनी कार घुसा दी और इस वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरन राज के सिर पर आई थीं काफी चोटें

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सरन राज को ऐसी हालत में देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर की, जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंचीं। उसके बाद वो लोग सरन को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक सरन राज ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। इस वजह से उनके सिर में काफी चोटें आ गईं।

बाइक पर टक्कर मारने वाले एक्टर को किया गया गिरफ्तार

सरन राज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने मामला भी दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। जांच करने पर पता चलता है कि शालिग्रामम के पलानियप्पन ने ही दुर्घटना की थी। वह एक सपोर्टिंग एक्टर भी हैं। कार चलाते समय पलानियप्पन नशे की हालत में थे। बताया जा रहा है कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इंडस्ट्री में गूंजी शोक की लरह

सरन राज के निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई शॉक रह गया है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर गूंज उठी है। सभी लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आपको बता दें सरन राज फेमस डायरेक्टर वेट्री के साथ काम करते थे। सरन ने वेट्री की पॉपुलर फिल्म 'वडा चेन्नई' में उनके साथ काम किया था।