Allu Arjun Pushpa 2 Teaser.अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का टीजर उनके जन्मदिन के मौके पर 8 अप्रैल को रिलीज किया गया। टीजर वाकई धमाकेदार है। टीजर में अल्लू अर्जुन का अब तक का न दिखने वाले अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के बर्थडे पर यानी 8 अप्रैल को उनकी अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2: The Rule) का झन्नाटेदार टीजर रिलीज किया गया। 1.08 मिनट के इस टीजर में अल्लू अर्जुन का अलग ही लुक देखने को मिल रहा है। वे साड़ी और पैरों में घुंघरू पहने बेहद खतरनाक नजर आ रहे हैं। टीजर में वे साड़ी में गुंडों की जबरदस्त पिटाई करते दिख रहे हैं। टीजर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार का नाम पुष्पा राज है। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी है, जो उनकी पत्नी का रोल प्ले कर रही है। डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

YouTube video player

अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पुष्पा 2 का टीजर

अल्लू अर्जुन ने अपनी मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने टीजर वीडियो शेयर कर लिखा-जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं!मेरा दिल खुशी से भर गया है। प्लीज इस टीजर को धन्यवाद कहने के मेरे तरीके के रूप में लें। #Pushpa2TheRule. अल्लू अर्जुन की पोस्ट पर फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा - फायर। एक अन्य ने लिखा- मैं इसी का इंतजार कर रहा था। एक बोला- टीजर देखते ही रोंगटे खड़े हो गए। एक ने लिखा- तीन साल के बाद दुनिया पर राज करेंगे अल्लू अर्जुन सर। एक बोला- जबरदस्त टीजर, रोंगटे खड़े हो गए।

15 अगस्त को रिलीज होगी पुष्पा 2

डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त को दुनियाभर के सिनामाघरों में रिलीज होगी। 500 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहद फासिल लीड रोल में है। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट 2021 में आया था। मूवी के पहले पार्ट ने भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। फिल्म ने 398 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ये भी पढ़ें…

दबाकर खाते हैं अल्लू अर्जुन, भूखे पेट इस काम को कर रहते हैं एकदम FIT

इन TOP 5 फिल्मों से अचानक बढ़ा अल्लू अर्जुन का स्टारडम, बन गए STAR