Allu Arjun Pushpa 3 In 2025. साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पुष्पा 3 2025 में रिलीज होगी। कहा जा रहा है अल्लू अर्जुन फिल्म को जल्दी ही खत्म करने के मूड में है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) काफी समय से अपनी फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म इसी साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो रही है। पुष्पा 2 की रिलीज से पहले इसके तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट सामने आया है। Telugu 360 की रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स पुष्पा 3 को 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि मेकर्स फिल्म के तीसरे पार्ट की रिलीज में देरी नहीं करना चाहते हैं। अल्लू अर्जुन ने डायरेक्टर सुकुमार (Sukumar) के साथ इस साल अपनी फिल्मों पर फोकस करने का फैसला किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक साथ चल रही पुष्पा 2-3 की शूटिंग

अल्लू अर्जुन और सुकुमार ने फिल्म का लंबा शेड्यूल पूरा कर लिया है। कहा जा रहा है कि पुष्पा 2 और 3 दोनों की शूटिंग एक साथ की जा रही हैं। वहीं, पुष्पा 2 पर पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी किया जा रहा हैं। अल्लू अर्जुन और सुकुमार को उम्मीद है कि दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच ज्यादा गैप नहीं रहेगा। बता दें कि पुष्पा 2021 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 365 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह फिल्म लॉकडाउन के बाद आई और फिर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था।

फैन्स को पुष्पा 2 का इंतजार

पुष्पा पैन इंडिया फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फैन्स फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। मूवी इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। पुष्पा 2 की बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से टक्कर होगी। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग आंध्र प्रदेश के जंगलों में कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। वहीं, मूवी में विलेन का रोल फहद फासिल निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

1000Cr की फिल्म में आखिर कितने लुक में नजर आएंगे महेश बाबू, हुआ खुलासा

क्या इन 7 रीमेक से चमकी अजय देवगन की तकदीर, जानें हिट या फ्लॉप हुआ फॉर्मूला

15 दिन में OTT पर धमाका करेंगी 7 फिल्में-वेब सीरीज, नोट कर लें डेट