Darshan Thoogudeepa Police Custody. कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें रेणुका स्वामी हत्याकांड मामले में बेंगलुरु पुलिस ने मैसूर में गिरफ्तार किया था। दर्शन ने कई साउथ की फिल्मों में काम किया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कन्नड़ सिनेमा के एक्टर दर्शन थुगुदीपा (Darshan Thoogudeepa) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। आपको बता दें कि दर्शन का नाम एक मर्डर केस में सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो दर्शन को रेणुका स्वामी मर्डर केस (Renuka Swamy Murder Case) में बेंगलुरु पुलिस ने मैसूर से उनके फॉर्महाउस से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे मंगलवार दोपहर को पूछताछ की, इसके बाद उन्हें 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि दर्शन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है रेणुका स्वामी हत्याकांड?

बता दें कि चित्रदुर्ग के रहने वाले रेणुका स्वामी 8 जून को बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज पर मृत पाए गए थे। वह चित्रदुर्ग में अपोलो फार्मेसी शाखा में काम करते थे। बताया जाता है कि उनकी लकड़ी के लट्ठे से जमकर पिटाई की गई थी, जिसके कारण उनकी मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस की मानें तो अपराधियों का इरादा शव को वृषभावती घाटी में ठिकाने लगाने का था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। 

रेणुका स्वामी भेज रहा था अश्लील मैसेज

पुलिस अधिकारियों की मानें तो रेणुका स्वामी, दर्शन थुगुदीपा की करीबी दोस्त कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गोवाड को अश्लील मैसेज रहा था। इस बात से नाराज होकर रेणुका स्वामी की हत्या कर दी गई और उनके शव को दर्शन के सामने बेंगलुरु के कामाक्षिपाल्या नाले में फेंक दिया गया। पुलिस की मानें तो आठ आरोपियों ने रेणुका स्वामी पर हमला करने की बात मानी और दर्शन का भी नाम लिया। मंगलवार दोपहर को कर्नाटक पुलिस ने एक वीडियो जारी किया जिसमें दर्शन की कार को उस जगह देखा गया था जहां रेणुका के शव को ठिकाने लगाया गया था। वीडियो में एक कार दिखाई गई जो दर्शन की थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वे उस वक्त कार के अंदर थे या नहीं।

पवित्रा गोवाड भी हत्या केस में गिरफ्तार

रेणुका स्वामी हत्याकांड में दर्शन थुगुदीपा की करीबी दोस्त कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गोवाड को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या उनका भी रेणुका स्वामी की हत्या से कोई लेना-देना है। बता दें कि पवित्रा को नाम अक्सर दर्शन से जोड़ा जाता है। इस साल जनवरी में उन्होंने उस समय सभी को चौंका दिया था जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते की ओर इशारा किया था। उन्होंने लिखा था- एक दशक हुआ, हमेशा के लिए साथ में। हमारे रिश्ते को 10 साल हो गए हैं। धन्यवाद।

ये भी पढ़ें...

Sonakshi Zaheer Wedding: कब है शादी और रिसेप्शन पार्टी, जानें सबकुछ

Mirzapur 3: कालीन भैया है करोड़पति, कौन है वेब सीरीज का सबसे अमीर STAR