Kantara Chapter 1 Day 5 Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर रही है।कन्नड़ सिनेमा की यह फिल्म 250 करोड़ के आंकड़े के पार कर चुकी है। जानिए दिनवार कलेक्शन और कैसे कांतारा ने वार 2 को पीछे छोड़ा।
Kantara Chapter 1 की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई जारी है। सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। लेकिन इसके जो आंकड़े आए हैं, वो सम्मानजनक हैं। फिल्म ने लगातार पांचवें दिन पांचवां माइलस्टोन छू लिया है। हम बात कर रहे हैं 250 करोड़ के आंकड़े की। कांतारा चैप्टर 1 ने इस आंकड़े को पार कर लिया है। अब इसका अगला टार्गेट 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेना है, जो इसी हफ्ते अचीव हो सकता है।
'कांतारा चैप्टर 1' मंडे टेस्ट में पास या फेल?
ऋषभ शेट्टी स्टारर 'कांतारा चैप्टर 1' मंडे टेस्ट में पास हो गई है। ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म ने सोमवार को तकरीबन 30.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जाहिरतौर पर चौथे दिन (रविवार) के मुकाबले बड़ी गिरावट है। लेकिन वीक डेज के लिहाज से देखें तो यह कमाई शानदार है। रविवार को इस फिल्म की कमाई लगभग 63 करोड़ रुपए रही थी। फिल्म की कुल कमाई तकरीबन 255.75 करोड़ रुपए हो गई है।
यह भी पढ़ें : Kantara Chapter 1 चार दिन में बनी 2025 की छठी सबसे कमाऊ फिल्म, जानिए अभी किन 5 फिल्मों से है पीछे
'कांतारा चैप्टर 1' ने ‘वॉर 2’, ‘महावतार नरसिम्हा’ को पीछे छोड़ा
5 दिन में ही 'कांतारा चैप्टर 1' ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' और एनिमेटेड पौराणिक फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म 'वॉर 2' ने लाइफटाइम 236.55 करोड़ रुपए और अश्विन कुमार निर्देशित ‘महावतार नरसिम्हा’ ने लाइफटाइम 251.13 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। अब 'कांतारा चैप्टर 1' 2025 की चौथी सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म है। सिर्फ रजनीकांत की ‘कुली’, अहान पांडे-अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ अब इससे आगे हैं, जिनकी कमाई क्रमशः 285.01 करोड़, 329.69 करोड़ और 601.54 करोड़ रुपए रही थी।
'कांतारा चैप्टर 1' का डे वाइज कलेक्शन
| दिन | भारत में नेट कमाई | ग्रोथ |
| पहला दिन | 61.85 करोड़ रुपए | |
| दूसरा दिन | 45.4 करोड़ रुपए | - 26.60% |
| तीसरा दिन | 55 करोड़ रुपए | 21.15% |
| चौथा दिन | 63 करोड़ रुपए | 14.55% |
| पांचवां दिन | 30.50 करोड़ रुपए (एस्टीमेटेड) | - |
| पांच दिन की कुल कमाई | 255.75 करोड़ रुपए (एस्टीमेटेड) |
कांतारा चैप्टर 1 के भारत में कमाई के 5 माइलस्टोन :-
- एक दिन में 50 करोड़ रुपए+ कमाए
- दो दिन में 100 करोड़ रुपए+ कमाए
- तीन दिन में 150 करोड़ रुपए+ कमाए
- चार दिन में 200 करोड़ रुपए+ कमाए
- पांच दिन में 250 करोड़ रुपए+ कमाए
कांतारा चैप्टर 1 के प्रमुख स्टार और उनका रोल
| एक्टर | रोल |
| ऋषभ शेट्टी | बेरमे |
| रुक्मणि वसंत | राजकुमारी कनकवती |
| गुलशन देवैया | राजकुमार कुलशेखर (कनकवती के भाई) |
| जयराम | महाराज राजशेखर (कनकवती और कुलशेखर के पिता) |
| प्रमोद शेट्टी | भोगेन्द्र (कुलशेखर का मंत्री) |
| प्रकाश थुमिनाद | चेन्ना |
| दीपक राय पनजे | संकप्पा |
