MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • इस एक्ट्रेस ने नहीं देखी रणबीर कपूर की 'एनिमल', बोली- चाहती थी कि मेरी बेटियां भी ना देखें, लेकिन...

इस एक्ट्रेस ने नहीं देखी रणबीर कपूर की 'एनिमल', बोली- चाहती थी कि मेरी बेटियां भी ना देखें, लेकिन...

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ इंडियन एक्ट्रेस खुशबू सुंदर की मानें तो उनकी बेटियों ने उन्हें रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' देखने से मना कर दिया था। खुशबू एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित न्यू हीरो समिट में बात कर रही थीं। जानिए खुशबू सुंदर ने क्या कुछ कहा…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 27 2024, 05:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Social Media

न्यू हीरो समिट में शामिल हुईं खुशबू सुंदर

साउथ इंडियन एक्ट्रेस हाल ही में TV9 द्वारा आयोजित की गई 'WITT:Female Protagonist – The New Hero' समिट में शामिल हुईं और एनिमल जैसी फिल्मों की सफलता पर बात की।

26
Image Credit : Social Media

खुशबू सुंदर ने देखे महिलाओं के हैरेसमेंट के कई केस

खुशबू सुंदर ने बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' नहीं देखी, लेकिन राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य होने के नाते उन्होंने महिलाओं के शोषण, प्रताड़ना, मैरिटल रेप और गैरकानूनी होने के बावजूद ट्रिपल तलाक के कई केस देखे हैं।"

36
Image Credit : Social Media

लोगों का माइंडसेट बताती है 'एनिमल' जैसी फिल्मों की सफलता

बकौल खुशबू, "अगर एनिमल जैसी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल होती हैं तो हमें उन लोगों के माइंडसेट के बारे में सोचने की जरूरत है, जिन्होंने इसे सफल बनाया।"

46
Image Credit : Social Media

खुशबू सुंदर ने नहीं दिया डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को दोष

बकौल खुशबू, "हमें कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी से बहुत दिक्कते हैं। लेकिन मैं इसके लिए डायरेक्टर को दोष नहीं दे सकती। क्योंकि मुझे लगता है कि उनके लिए यह सफलता ही मायने रखेगी। हम फिल्मों में वही दिखाते हैं, जो समाज में हो रहा है। हम महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं और फिर भी ऐसी फ़िल्में देखते हैं।"

56
Image Credit : Social Media

खुशबू सुंदर नहीं चाहती थीं उनकी बेटियां यह फिल्म देखें

खुशबू कहती हैं, "मैं नहीं चाहती थी कि मेरी बेटियां यह फिल्म (एनिमल) देखें। लेकिन उन्होंने देखी, क्योंकि वे इसके बारे में जानना चाहती थीं। वे वापस आईं और बोलीं- 'अम्मा प्लीज यह फिल्म मत देखना।' जब ऐसी फिल्मों को बार-बार दर्शक मिल रहे हैं तो हम कहां जा रहे हैं।"

66
Image Credit : Social Media

एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' का निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 915 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारत में इसकी नेट कमाई 553.87 करोड़ रुपए रही थी।

और पढ़ें…

श्रद्धांजलि से परेशान हुई पंचायत 2 की एक्ट्रेस, कहना पड़ा-मैं जिंदा हूं

कौन थीं एक्ट्रेस आंचल तिवारी, सड़क हादसे में हुई जिनकी दर्दनाक मौत?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Recommended image2
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस
Recommended image3
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda इस दिन करेंगे शादी, वेडिंग वेन्यू से वीडियो वायरल, मची हलचल
Recommended image4
Ram Charan 40 की उम्र में फिर बने पापा, पत्नी उपासना ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
Recommended image5
Thalapathy Vijay ने 'जन नायगन' विवाद के बीच क्यों लिया शाहरुख़ खान का नाम? वजह कर देगी हैरान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved