- Home
- Entertainment
- South Cinema
- Akhanda 2 के NBK की 10 कमाऊ फिल्में, चार 100 करोड़ी-एक ने बजट से 5 गुना कमाए
Akhanda 2 के NBK की 10 कमाऊ फिल्में, चार 100 करोड़ी-एक ने बजट से 5 गुना कमाए
साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी फिल्म अखंड 2 को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन अब 12 दिसंबर को रिलीज होगी। इसी मौके पर आपको उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

फिल्म डाकू महाराजा
इसी साल यानी 2025 में आई नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज का बजट 90 करोड़ था और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 133.1 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म वीरा सिम्हा रेड्डी
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म वीरा सिम्हा रेड्डी 2023 में रिलीज हुई थी। इस मूवी का बजट 85 करोड़ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 132.5 करोड़ का बिजनेस किया था।
ये भी पढ़ें... Akhanda 2 Release के लिए नंदमुरी बालकृष्ण ने चुकाई बड़ी कीमत, ऐसे फाइनल हुई नई तारीख!
फिल्म अखंड
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंड 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 124 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी का बजट 50 करोड़ था
फिल्म भगवंत केसरी
भगवंत केसरी फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। नंदमुरी बालकृष्ण की इस फिल्म का बजट 75 करोड़ था और इसने 118.2 करोड़ का कारोबार किया था।
फिल्म गौतमीपुत्र शातकर्णी
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म गौतमीपुत्र शातकर्णी ने बॉक्स ऑफिस पर 81.6 करोड़ का बिजनेस किया था। 2017 में आई इस मूवी का बजट 60 करोड़ था।
फिल्म लीजेंड
2014 में आई नंदमुरी बालकृष्ण फिल्म लीजेंड को 35 करोड़ के बजट में तैयार किया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा हाथ मारते हुए 68 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म सिम्हा
2010 में आई नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म सिम्हा का बजट 20 करोड़ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ का कारोबार किया था।
फिल्म जय सिम्हा
2018 में आई फिल्म जय सिम्हा का बजट 30 करोड़ था। नंदमुरी बालकृष्ण की इस फिल्म ने 52 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म एनटीआर कथानायकुडु
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म एनटीआर कथानायकुडु 2019 में रिलीज हुई थी। 60 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 39 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म नरसिम्हा नायडू
2001 में आई नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म नरसिम्हा नायडू का बजट महज 7 करोड़ था। फिल्म ने अपने बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई की थी। फिल्म का कलेक्शन 36 करोड़ था।
ये भी पढ़ें... Akhanda 2 Advance Booking: NBK की फिल्म का जबरदस्त क्रेज, एडवांस बुकिंग में बना रही रिकॉर्ड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।