- Home
- Entertainment
- South Cinema
- प्रभास पर 3000Cr का दांव, 8 फिल्मों से मचाएंगे गदर-2 आएंगी 2026 में बाकी 2027-28 तक
प्रभास पर 3000Cr का दांव, 8 फिल्मों से मचाएंगे गदर-2 आएंगी 2026 में बाकी 2027-28 तक
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म द राजा साब का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सामने आए ट्रेलर में प्रभास पूरी तरह से छाए नजर आ रहे हैं। इसी बीच आपको प्रभास की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

फिल्म द राजा साब
द राजा साब प्रभास की वो फिल्म है जो 2026 में सबसे पहले रिलीज होगी। डायरेक्टर मारुति की ये मूवी 9 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है। इसमें प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन लीड रोल में हैं। इसका बजट 450 करोड़ के करीब है। फैन्स इसे देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म फौजी
प्रभास की फिल्म फौजी भी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। डायरेक्टर हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित ये ब्रिटिश काल के युद्ध थीम पर बेस्ड एक्शन ड्रामा मूवी है। इसमें प्रभास एक विद्रोही सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ इमानवी, मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा और अनुपम खेर हैं। फिल्म 2026 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। इसका बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें... प्रभास की The Raja Saab के ट्रेलर में खौफनाक माया महल-डरावने मंजर, खड़े हुए रोंगटे
फिल्म सालार 2
प्रभास फिल्म सलार: पार्ट 2 शौर्यंगा पर्वम में भी नजर आएंगे। ये सालार का सीक्वल है। फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन एक बार फिर साथ दिखाई देंगे। फिल्म के 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसका बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है।
फिल्म स्पिरिट
प्रभास अपनी फिल्म स्पिरिट को लेकर भी चर्चा में हैं। इसके निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी हैं। इसमें प्रभास एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट को खत्म करने के मिशन पर है। ये फिल्म वांगा के साथ उनका पहला कोलैबोरेशन है। स्पिरिट में तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में हैं। इसका बजट 500 करोड़ के करीब है और ये 2027 ततक रिलीज हो सकती है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी 2
प्रभास की डिस्टोपियन साइंस-फाई फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 की रिलीज का भी फैन्स इंतजार कर रहे हैं। इसमें वो भैरव और कर्ण का डबल रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग 2026 के मिड में शुरू होने की उम्मीद है। डायरेक्टर नाग अश्विन की इस फिल्म का बजट 700 करोड़ बताया जा रहा है। ये 2028 तक रिलीज होगी।
होम्बल फिल्म्स की मूवीज
प्रभास ने होम्बल फिल्म्स प्रोडक्शन कंपनी के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। फिल्मों की शूटिंग 2026-27 में शुरू होने की उम्मीद है। मूवी 2028 तक रिलीज हो सकती हैं। फिलहाल इन मूवीज की ज्यादा डिटेल रिवील नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें... आखिरकार खुल गया बाहुबली प्रभास की 'सिंगल लाइफ' का बड़ा राज!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।