Renuka Swamy Murder Case. रेणुका स्वामी मर्डर की मुख्य आरोपी और कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा की करीबी को-स्टार पवित्रा गौड़ा को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बेंगलुरु के रेणुका स्वामी हत्याकांड (Renuka Swamy Murder Case) को लेकर ताजा जानकारियां सामने आ रही है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड की मुख्य आरोपी और कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा (Darshan Thoogudeepa) की करीबी पवित्रा गौड़ा (Pavithra Gowda) को तबीयत बिगड़ने की वजह से आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चक्कर आने की शिकायत के बाद पवित्रा को बेंगलुरु के अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन के पास मल्लथाहल्ली के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। वहीं, डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट की मानें तो पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस गिरीश ने कहा कि वह न गिरी नहीं और न ही उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या हुआ पवित्रा गौड़ा को

रेणुका स्वामी मर्डर केस की आरोपी पवित्रा गौड़ा इस वक्त पुलिस की हिरासत में है। इसी बीच बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पवित्रा को अस्पताल ले जाया जाकर ग्लूकोज दिया गया और पूछताछ के लिए वापस लाया गया। पवित्रा का इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है कि ग्लूकोज का लेवल कम हो था क्योंकि उन्होंने सुबह से कुछ भी नहीं खाया था। खाना न खाने की वजह से उन्हें गैस्ट्राइटिस भी हो गया था। उनका ब्लड प्रेशर भी कम था। हालांकि, ग्लूकोज देने के बाद वे बेहतर महसूस कर रहीं थीं।

क्या है रेणुका स्वामी मर्डर केस

आपको बता दें कि कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के फैन रेणुका स्वामी उनकी करीबी पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज कर रहा था। यह बात जब दर्शन को पता चली तो वे अपना आपा को बैठे और रेणुका स्वामी को सबक सीखाने की सोची। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुका स्वामी को उठवाया और बेंगलुरु में एक जगह पर रखा, जहां उसको जमकर प्रताड़ित किया गया। प्रताड़ना के दौरान रेणुका स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दर्शन के साथियों ने शव को एक नाले के पास फेंक दिया। जब पुलिस ने इस केस की छानबीन की तो दर्शन के साथ पवित्रा का नाम भी सामने आया। आपको बता दें कि पुलिस ने अभी तक इस केस में दर्शन सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें...

कैसा होगा दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा का शादी जोड़ा,क्या होगा कलर, जानें

2024 के देश के सबसे महंगे STARS, TOP 10 में सिर्फ 4 बॉलीवुड सितारें