Samantha-Raj Wedding: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म मेकर राज निदिमोरु से दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। उनकी शादी की तारीख 1.12.2025 बताई गई है।

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म मेकर और 'द फैमिली मैन' के डायरेक्टर राज निदिमोरु से दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत फोटोज शेयर कर फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा और राज ने ईशा योग केंद्र के अंदर लिंग भैरवी मंदिर में शादी की है। यह एक प्राइवेट वेडिंग थी, जिसमें केवल 30 मेहमान ही शामिल हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सामंथा-राज का ब्राइडल लुक

सामंथा इन फोटो में रेड साड़ी के साथ गोल्ड जूलरी पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो मंगलसूत्र और बड़ी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उन्होंने मिनिमल मेकअप और गजरे के साथ अपने लुक को पूरा किया है। सामंथा के पति राज की बात करें, तो वो व्हाइट कुर्ता और पायजामा के साथ ऑरेंज कलर की नेहरू जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज को शेयर कर सामंथा ने कैप्शन में अपनी शादी की डेट 1.12.2025 लिखा। सामंथा की इन फोटोज को देखकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। जहां एक शख्स ने लिखा, 'बहुत बहुत बधाई सैम। आपका आने वाला जीवन खुशियों से भर जाए।' दूसरे ने लिखा, 'बधाई सैम। आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं। वहीं तीसरे ने लिखा, ‘आप सभी खुशियों और केवल प्यार की हकदार हैं।’

ये भी पढ़ें..

Border 2 First Look: सनी देओल की फिल्म से दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक आउट, रिलीज डेट का हुआ खुलासा

Bigg Boss 19: टॉप 5 में होगा ट्रॉफी के लिए मुकाबला, मिड वीक एविक्शन में ये होगा OUT

View post on Instagram

कौन हैं सामंथा के पति राज?

राज, आंध्र प्रदेश के तिरुपति के रहने वाले हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद अमेरिका जाने का फैसला किया। इसके बाद वो अपने क्रिएटिव पार्टनर और दोस्त कृष्णा डी.के. के साथ राज डी2आर फिल्म्स के सह-संस्थापक बन गए। फिर दोनों की जोड़ी हिट हो गई। वहीं उनका पॉपुलर शो 'द फैमिली मैन' ने लोगों का दिल जीत लिया। सामंथा और राज की पहली मुलाकात भी 'द फैमिली मैन' की शूटिंग के दौरान ही हुई थी। फिर दोनों दोस्त बने और कुछ समय बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आपको बता दें सामंथा और राज दोनों की ही यह पहली शादी है। जहां सामंथा की पहली शादी नागा चैतन्य से 2017 में हुई थी। हालांकि, फिर कपल ने साल 2021 में तलाक की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। वहीं राज निदिमोरु ने साल 2015 में उन्होंने श्यामली दे से शादी की थी। हालांकि, कपल साल 2022 में अलग हो गया था।