Mammoottty Sister Ameena Passes Away. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी की बहन अमीना का निधन हो गया है। बता दें कि अमीना 70 साल की थी और लंबे सम बीमार चल रही थीं। उनका इलाज भी चला रहा था। बता दें कि इसी साल ममूटी ने अपनी मां भी खोया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी (Mammoottty) की छोटी बहन अमीना (Ameena) का मंगलवार को निधन हो गया। बता दें कि अमीन 70 साल की थी और लंबे समय से बीमार चल रही थी। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही अमीना का इलाज भी चल रहा है। ममूटी की छोटी बहन अमीना कंजिराप्पल्ली परयक्कल परिवार के दिवंगत पी एम सलीम की पत्नी थीं। ममूटी की बहन को नसीमा के नाम से भी जाना जाता था। कहा जा रहा है कि अंतिम संस्कार बुधवार,13 सितंबर को किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ममूटी की छोटी बहन अमीना

अमीना, ममूटी की छोटी बहन थीं। अमीना के अन्य भाई-बहन इब्राहिम कुट्टी, जकारिया पानापराम्बिल, सौदा और शफीना हैं। ममूटी और उनका परिवार शोक में है। सुपरस्टार और उनके भाई-बहन वैकोम के आसपास स्थित शहर चेम्पू में पले-बढ़े। उनके पिता एक सफल बिजनेसमैन थे। 2023 ममूटी और उनकी फैमिली के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। सुपरस्टार की मां फातिमा इस्माइल का इसी साल 21 अप्रैल को 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज करा रही थीं और एक प्राइवेट अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

फैन्स ने जताया शोक

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और ममूटी के फैन्स सुपरस्टार की बहन अमीना के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। मशहूर हस्तियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रद्धांजलि दी। वहीं, दूसरी ओर ममूटी इस सप्ताह 72 साल के हुए। गुरुवार (7 सितंबर) को उन्होंने अपना 72वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर फैन्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बर्थडे सेलिब्रशन के बाद ममूटी ने एक नोट शेयर कर लिखा था- मेरे जन्मदिन को इतना खास बनाने वाले सभी चाहने वालों को बहुत-बहुत धन्यवाद। मैसेज, कॉल, कार्ड, वीडियो और मेरे घर पर व्यक्तिगत रूप से आने वाले लोगों का धन्यवाद। हर साल आपका प्यार बढ़ता है।

ये भी पढ़ें...

क्या वाकई खराब है 87 साल के धर्मेंद्र की तबीयत, सनी देओल ने बताया सच

BB 17 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लीक, क्या शो होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान

बड़े बेटे का नाम तैमूर क्यों रखा, सालों बाद करीना कपूर ने किया खुलासा

BO पर 43% है नयनतारा का सक्सेस ग्राफ, ऐसा रहा TOP 10 मूवी का हाल