Sai Dharam Tej 6 Month Break From Acting. साउथ एक्टर साई धर्म तेज ने खुद को वापस शेप में लाने के लिए फिल्मों से छह महीने के ब्रेक लेने की घोषणा की है। बता दें कि वह पवन कल्याण के साथ फिल्म ब्रो में नजर आएंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म विरुपाक्ष (Virupaksha) की सफलता के बाद साउथ स्टार साईं धर्म तेज (Sai Dharam Tej) अब अपने चाचा पावर स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के साथ ब्रो (Bro) में दिखाई देंगे। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले तेज ने एक ऐसी घोषणा की है जिससे उनके फैन्स को जबरदस्त झटका लगा है। दरअसल, तेज ने अनाउंस किया है कि वह 6 महीने के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं। खबरों की मानें तो वह ब्रेक अपनी हेल्थ और खुद को दोबारा शेप में लाने के लिए ले रहे हैं। तेलुगु मीडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो साई धर्म तेज ने कहा, ''दर्शकों को कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। मैं अपनी सभी फिल्मों के लिए अपना सब कुछ देना चाहता हूं। मुझे एक छोटी सी सर्जरी करानी होगी और इसके बाद और मजबूत होकर वापस आऊंगा। मुझे पूरी तरह से ठीक होने में शायद लगभग छह महीने लगेंगे।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2021 में हुआ था साई धर्म तेज का एक्सीडेंट

आपको बता दें कि सितंबर 2021 में साई धर्म तेज का बाइक एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद वह महीनों तक बिस्तर पर रहे थे। हालांकि, वह सिर की बड़ी चोटों से बच गए, लेकिन उन्हें कई चोटें आई थी और कॉलरबोन फ्रैक्चर हुआ था। ऐसा लग रहा था कि वह अब ब्रेक लेना चाहते हैं और जिस सर्जरी की वो बात कर रहे हैं वो दो साल पहले उनके साथ हुई दुर्घटना से संबंधित हो सकती है।

चिरंजीवी और पवन कल्याण के भतीजे हैं साई धर्म तेज

आपको बता दें कि साई धर्म तेज साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी और पवन कल्याण के भतीजे हैं। सितंबर 2021 में हैदराबाद में उनकी बाइक दुर्घटना हो गई। बाद में, जब वह एसडीटी15 के सेट पर काम पर लौटे, तो उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- "आश्चर्यजनक स्वागत के लिए टीम #एसडीटी15 को धन्यवाद। सेट पर दोबारा वापस आना मेरे लिए बहुत रोमांचक और भावनात्मक है और आपने इसे अपने प्यार से कई गुना बढ़ा दिया है। आश्चर्य के लिए धन्यवाद बाबू @IAmVarunTej। यहां तक ​​आने के लिए #आरनारायणमूर्ति गारू को विशेष धन्यवाद। #नई शुरुआत।"

ये भी पढ़ें...

भगवान बन TV पर छाए 11 स्टार्स, पर इनकी पॉपुलैरिटी के आगे सब फेल

कौन है ये जिसे कहा जाता है बॉलीवुड की Lady Mukesh Ambani

प्रियंका चोपड़ा का वो 1st PHOTOSHOOT, जो बना था किस्मत का गेमचेंजर