- Home
- Entertainment
- South Cinema
- TRP गेम में छिन गई 'अनुपमा' की बादशाहत, जानिए टॉप 10 की लिस्ट में अब कौन-सा शो है नंबर 1
TRP गेम में छिन गई 'अनुपमा' की बादशाहत, जानिए टॉप 10 की लिस्ट में अब कौन-सा शो है नंबर 1
एंटरटेनमेंट डेस्क. रूपाली गांगुली स्टारर TV शो 'अनुपमा' टीआरपी रेटिंग में नीचे चला गया है। किसी और सीरियल्स ने इसे पहले पायदान से नीचे खिसका दिया है। दरअसल, ऑर्मेक्स ने बीते सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी है। जानिए अब कौनसा सीरियल नंबर 1 पर काबिज है...

बीते कुछ समय से स्टार्स की आवाजाही और लो टीआरपी के कारण चर्चा में चल रहा कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी के मामले में नंबर वन स्थान पर है। 14 साल से चल रहे इस शो ने अनुपमा की बादशाहत छीन ली है।
लंबे समय तक नंबर वन की पॉजिशन पर कब्जा जमाए रहा 'अनुपमा' इस बार पिछड़ गया है। यह शो अब पहले नहीं, बल्कि दूसरे स्थान पर है।
कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 16 सीजन दर्शकों के पसंदीदा शोज में शामिल है। सलमान खान का यह शो इस बार तीसरे स्थान पर है।
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ने टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। 'द कपिल शर्मा शो' का स्थान इस सूची में चौथा है।
टीआरपी की लिस्ट में पांचवां स्थान सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' ने अपने नाम किया है। विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया इस शो के जज हैं और यह अयोध्या के ऋषि सिंह और कोलकाता की बिदिप्ता चक्रवर्ती जैसे कंटेस्टेंट की वजह से खूब चर्चा में रहता है।
'ये रिश्ता कहलाता है' का स्थान टीआरपी लिस्ट में छठा है। प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी जैसे स्टार्स से सजा यह शो दर्शकों के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है।
टीना फिलिप्स, मुग्धा चाफेकर और कृष्णा कौल जैसे स्टार्स से सजा फैमिली ड्रामा 'कुमकुम भाग्य' टीआरपी की सूची में 7वें स्थान पर है। प्राची और रणबीर की लव स्टोरी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।
फैमिली ड्रामा 'कुंडली भाग्य' ने इस बार 8वें स्थान पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। श्रद्धा आर्य और मोहित जौरा जैसे स्टार्स से सजा यह फैमिली ड्रामा हमेशा से दर्शकों के पसंदीदा शोज में शामिल रहा है।
टीआरपी की लिस्ट में 9वें स्थान पर निहारिया रॉय और शब्बीर अहलुवालिया स्टारर 'प्यार का पहला नाम- राधा मोहन' है। राधा और मोहन की प्रेम कहानी पर दर्शक खूब दिल लुटा रहे हैं।
10वां सबसे ज्यादा देखा गया शो 'गुम है किसी के प्यार में' है। आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट जैसे स्टार्स स सजा यह शो ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है।
और पढ़ें…
'KGF Chapter 2' के बाद अब इस साउथ फिल्म में विलेन बनेंगे संजय दत्त, चार्ज किए इतने करोड़ रुपए
साउथ की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करली तगड़ी कमाई, जानिए कितने करोड़ के प्रॉफिट में पहुंच गई?
अनुराग कश्यप का शॉकिंग खुलासा - 22 साल की बेटी कहती है, कैसे भी कमाऊं आपको क्या प्रॉब्लम?
600 करोड़ी 'पठान' देकर भी तीनों खान में सबसे फ़िसड्डी हैं SRK, आमिर खान हैं बॉक्स ऑफिस के किंग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।